मात्र 397 रु में 200 दिनों तक चलता है ये BSNL प्रीपेड प्लान : डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स के साथ Jio, Airtel को देता है टक्कर

Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64 Kbps की स्पीड से चलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2022 15:52 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 397 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।
  • Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है।

BSNL के 397 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

BSNL आज भी अपने किफायती प्लान के मामले में सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देती है। अगर आप अपने लिए कोई नया प्रीपेड प्लान खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको लंबी वैधता वाले BSNL के प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। बीएसएनएल का 397 रुपये वाला प्लान 200 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं इसी बजट में Airtel और Jio के प्लान भी आते हैं। इन तीनों प्लान की आपस तुलना करके बता रहे हैं कि किसके फायदे ज्यादा बेहतर हैं।

BSNL का 397 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 397 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 200 दिनों तक की है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में 60 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 40 Kbps की स्पीड से चलता है। एसएमएस की बात करें तो इसमें 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में PRBT और LOKDHUN भी मिलती है।

Airtel का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक की है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इसमें 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में 30 दिनों के Amazon Prime मोबाइल एडिशन ट्रायल, 3 माह के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन, Hello Tunes, Wynk Music और Shaw Academy से फ्री ऑनलाइन कोर्स शामिल है।

Jio का 395 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64 Kbps की स्पीड से चलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इसमें 1000 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में Jio App का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.