BSNL का धाकड़ प्लान, 2 रुपये रोज खर्च कर 100 दिनों की छुट्टी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का लाभ

Jio के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा आता है जो कि कुल 34.5GB डाटा बैठता है। वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2022 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा आता है।
  • BSNL के 197 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 100 दिनों की वैधता दी जाती है।
  • Vodafone Idea के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज 1GB डाटा आता है।

BSNL के प्रीपेड प्लान में 100 दिनों की वैधता मिलती है।

Photo Credit: BSNL 100 Days Cheapest Prepaid Plan

भारत में सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL आज भी एक से बढ़कर एक किफायती प्लान पेश करती है जो कि Jio, Airtel और Vodafone Idea को कड़ी टक्कर देती है। अगर आप अपने लिए कोई किफायती प्लान तलाश रहे हैं तो ऐसे में बीएसएनएल का यह प्लान 100 दिनों की वैधता के साथ आता है जबकि कीमत सिर्फ 200 रुपये से भी कम है। यहां हम आपको BSNL के इस प्लान के बारे में बताने के साथ-साथ Jio, Airtel और Vodafone Idea के इसी बजट में आने वाले प्लान से तुलना करके बता रहे हैं।

BSNL का 197 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 197 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 100 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80 Kbps तक कम हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस को देखते हुए इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान Zing का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में फ्रीबीज सिर्फ शुरुआती 18 दिनों के लिए हैं। यह BSNL का माइग्रेशन पैक है।
 

इसी बजट के आसपास Jio, Airtel और Vodafone Idea भी प्लान पेश करती हैं।


Jio का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा आता है जो कि कुल 34.5GB डाटा बैठता है। वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 23 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग को देखते हुए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। SMS की बात की जाए तो इस प्लान में डेली 100SMS मिलते हैं। इस प्लान Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और 3 माह के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Airtel का 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 21GB डाटा बैठता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 21 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। SMS के लिए इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes, फ्री Wynk Music का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Advertisement

Vodafone Idea का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1GB डाटा मिलता है जो कि कुल 18GB डाटा बैठता है। वहीं फास्ट इंटरनेट लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम होती है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 18 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में Vi Movies & TV Basic का एक्सेस मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.