Airtel की बल्ले-बल्ले, जोड़े 19 लाख से ज्यादा कस्टमर, Jio और Vi के इतने लाख घटे!

Vodafone Idea के 19.77 लाख यूजर्स बीते अक्टूबर में कम हो गए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio का भारत में मार्केट शेयर 39.9% है।
  • Airtel का भारत में मार्केट शेयर 33.5% है।
  • Vodafone Idea का भारत में मार्केट शेयर 18.30% है।

Bharti Airtel को यूजर बेस में बड़ी बढ़ोत्तरी मिली है।

Bharti Airtel को यूजर बेस में बड़ी बढ़ोत्तरी मिली है। कंपनी के 20 लाख के लगभग सब्सक्राइबर बीते अक्टूबर में बढ़े हैं। जबकि सितंबर में कंपनी को 15 लाख के लगभग सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो गया था। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 23 दिसंबर को ताजा आंकड़े जारी किए जिनमें भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी हुई बताई गई। वहीं, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो को फिर से यूजर्स का नुकसान हुआ है। 

TRAI के ताजा आंकड़े कहते हैं कि Airtel को बीते सितंबर में जहां 14.35 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ था, कंपनी ने अक्टूबर में 19.28 लाख नए सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़ लिए। रिलायंस जियो को अक्टूबर में भी यूजर बेस में भारी नुकसान हुआ है। लेकिन यह सितंबर महीने में कम है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार Jio के 79.7 लाख सब्सक्राइबर्स सितंबर में कम हो गए थे। जबकि अक्टूबर में यह संख्या 37.60 लाख रही। यानी कंपनी को यूजर्स का घाटा तो हुआ लेकिन सितंबर से कम। बावजूद इसके Reliance Jio ने देश की सबसे टेलीकॉम कंपनी का तमगा बरकरार रखा। 
Advertisement

Reliance Jio का भारत में मार्केट शेयर 39.9% है। Airtel का भारत में मार्केट शेयर 33.5% है। वहीं, Vodafone Idea का भारत में मार्केट शेयर 18.30% है। Vodafone Idea को भी सितंबर और अक्टूबर में लगातार यूजर्स बेस में नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी ने सितंबर में 15.5 लाख यूजर्स खोए थे जबकि अक्टूबर में कंपनी के घटने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या 19.77 लाख हो गई। 

Reliance Jio और Vi को यूजर बेस में बड़ा नुकसान हुआ है। कंपनी के 3.76 मिलियन सब्सक्राइबर घटे हैं। रिलायंस का कुल यूजर बेस 46 करोड़ हो गया है जबकि वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस घटकर 21 करोड़ के लगभग हो गया है। वहीं, एयरटेल को यूजर बेस में फायदा हुआ है। अक्टूबर में कंपनी का यूजर बेस बढ़कर 38.54 करोड़ हो गया है। लेकिन मार्केट शेयर में रिलायंस जियो अभी भी नम्बर 1 की कंपनी बनी हुई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  3. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  4. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  5. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  6. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  9. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.