एयरटेल की ओर से न्यूनतम रीचार्ज 350 रुपये का सुझाया गया है।
कंपनी ने अप्रत्याशित रूप से मोबाइल प्लान महंगे करने का संदेश दिया है।
Bharti Airtel ने मोबाइल रीचार्ज में बढ़ोत्तरी के संकेत दिए हैं। कंपनी ने अप्रत्याशित रूप से मोबाइल प्लान महंगे करने का संदेश दिया है। कंपनी का मानना है कि बहुत लम्बे समय से मोबाइल रीचार्ज में बढ़ोत्तरी की जरूरत बनी हुई है। एयरटेल चीफ ने एक बयान में कहा कि मोबाइल कंपनियों की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ अन्य चीजों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है जिसके कारण सर्विसेज उपलब्ध करवाना कंपनी के लिए महंगा पड़ रहा है। ऐसे में एयरटेल की ओर से न्यूनतम रीचार्ज 350 रुपये का सुझाया गया है। आइए जानते हैं क्या हैं इस बयान के मायने, क्या एयरटेल के मोबाइल रीचार्ज जल्द ही महंगे हो सकते हैं?
Airtel ने मोबाइल रीचार्ज प्लान की कीमत कम से कम 350 रुपये करने की सिफारिश की है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी चाहती है कि अब मोबाइल रीचार्ज की न्यूनतम कीमत 350 रुपये हो जाए। कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने एक बयान में कहा कि नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत लगातार बढ़ रही है, और अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ती लागत के कारण टेलीकॉम कंपनियों के लिए अपने मार्जिन को बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों को अभी और निवेश करने की जरूरत है, और यूजर्स के लिए सेवाओं की जो मौजूदा कीमत है उससे कंपनी सर्विसेज उपलब्ध नहीं करवा पाएगी, कंपनी के लिए वर्तमान कीमतों के साथ आगे बढ़ना बहुत मुश्किल होगा। PTI को दिए बयान में मित्तल ने कहा, 'मैं पहले भी कहता था कि सही कीमत 300 रुपये (प्रति यूजर मासिक रिवेन्यु) है, लेकिन वह 10 साल पहले की बात थी। हम सभी को अब काफी हद तक महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। तेल की कीमतें बढ़ी हैं, बिजली का खर्च बढ़ा है, कर्मचारियों की लागत बढ़ी है, प्रशासनिक खर्च बढ़े हैं। हर चीज महंगी हो गई है।"
Airtel ने हालांकि अभी तक यह साफतौर पर नहीं कहा कि कंपनी कीमतें बढ़ाने जा रही है, और न ही इस बात का संकेत दिया कि कीमतें कब बढ़ेंगी, लेकिन चेयरमैन का यह बयान इशारा जरूर करता है कि जल्द ही एयरटेल के रीचार्ज प्लान रिवाइज हो सकते हैं। एयरटेल ने हाल ही में अपने सभी उपलब्ध पोस्टपेड प्लान के टैरिफ में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी