Airtel के 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक के फायदे अब मिलेंगे 119 रुपये वाले प्लान में

जानकारी सामने आई है कि एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र के लिए 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक की कीमत बढ़ाकर 119 रुपये कर दी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2018 16:04 IST
ख़ास बातें
  • 119 रुपये वाला पैक अलग-अलग सुविधाओं के साथ उपलब्ध
  • चुनिंदा यूज़र 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा पाएंगे
  • चुनिंदा यूज़र 14 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा पाएंगे
इस साल जून महीने में Airtel ने अपने 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक में बदलाव किए थे। बदलाव के बाद यह 28 दिनों की वैधता और 2 जीबी डेटा के साथ आता था। अब जानकारी सामने आई है कि एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र के लिए इस रीचार्ज पैक की कीमत बढ़ाकर 119 रुपये कर दी है। 119 रुपये वाले Airtel रीचार्ज पैक को अलग-अलग सुविधाओं के साथ लॉन्च किया गया है। कुछ एयरटेल सब्सक्राइबर इस पैक से रीचार्ज कराने पर 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा पाएंगे। कुछ को 14 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा मिलेगा। Airtel ने अपनी वेबसाइट से 99 रुपये वाले पैक को हटाया नहीं है। लेकिन अब इस प्लान से रीचार्ज कराने पर यूज़र को 10 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा मिलेगा। 2 जीबी डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता अब 119 रुपये वाले पैक में मिलेगी।

बदलाव किए गए 119 रुपये वाले नए प्लान में 22 टेलीकॉम सर्कल के अलग-अलग यूज़र को अलग-अलग सुविधाएं मिल रही हैं। चुनिंदा यूज़र 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 एसएमएस पा सकते हैं। कुछ यूज़र को 14 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 एसएमएस दिए जाएंगे। वॉयस कॉल की कोई सीमा नहीं है। टेलीकॉम टॉक की मानें तो 2 जीबी डेटा वाला ऑफर चुनिंदा यूज़र के लिए ही है, जबकि ज़्यादातर यूज़र 1 जीबी डेटा ही पाएंगे। आप चाहें तो माय एयरटेल ऐप में जाकर आपके नंबर पर उपलब्ध फायदे की जांच कर सकते हैं।
 

99 रुपये का रीचार्ज पैक भी अलग फायदे के साथ आता है। इसकी वैधता 10 दिनों की है। यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 1 जीबी डेटा व 300 एसएमएस दिए जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी ने अपनी पोर्टफोलियो से 129 रुपये वाले रीचार्ज पैक को हटा लिया है। पैक को इस साल ही लॉन्च किया गया था। इसमें यूज़र को 28 दिनों के लिए 1 जीबी 4जी डेटा, हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलते थे।

Airtel के नए 119 रुपये वाले पैक की भिड़ंत रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले रीचार्ज पैक से है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2 जीबी 4जी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.