एयरटेल 9 रुपये में दे रही है 1 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, रोमिंग में भी

एयरटेल ने मात्र 9 रुपये का प्रीपेड वाउचर पेश किया है। 9 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डेटा का भी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2018 16:26 IST
ख़ास बातें
  • 9 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा
  • इसके अलावा दिनभर के लिए 100 एसएमएस भी मुफ्त होंगे
  • साथ में 100 एमबी डेटा दिया जाएगा

Airtel Rs. 9 Plan

रिलायंस जियो की आक्रामक रणनीति और लुभावने ऑफर के कारण बाकी टेलीकॉम कंपनियों के पास नए-नए प्रीपेड पैक लॉन्च करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने मात्र 9 रुपये का प्रीपेड वाउचर पेश किया है। 9 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डेटा का भी फायदा मिलेगा।
 

Airtel का 9 रुपये वाला प्लान

Airtel के 9 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर सब्सक्राइबर एक दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा उठा पाएंगे। यह सुविधा रोमिंग में भी मिलेगी। इसके अलावा दिनभर के लिए 100 एसएमएस भी मुफ्त होंगे। साथ में 100 एमबी डेटा दिया जाएगा। एयरटेल का 9 रुपये वाला प्रीपेड पैक रिलायंस जियो के 19 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के जवाब में है। जियो का 19 रुपये वाला पैक अनलिमिटेड कॉल, 20 एसएमएस और 150 एमबी डेटा के साथ आता है। एयरटेल के पास एक 23 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है। इसकी वैधता 2 दिनों की है और सब्सक्राइबर को असीमित कॉल के साथ 200 एमबी डेटा और 100 एसएमएस मिलता है।
 

इच्छुक यूज़र एयरटेल के 9 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से मोबाइल ऐप या वेबसाइट से रीचार्ज करा सकते हैं। यह रीचार्ज पैक कॉम्बो ऑफर सेक्शन में मौज़ूद है। 9 रुपये वाला प्लान उन सब्सक्राइबर के लिए है जो एक दिन के लिए असीमित कॉल का मज़ा लेना चाहते हैं।

अगर आपको ज़्यादा फायदा चाहिए तो एयरटेल के 93 रुपये वाले प्लान में यूज़र को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग में मुफ्त कॉल, 100 एसएमएस (प्रतिदिन) 28 दिन की वैधता के साथ मिलेंगे। साथ ही यूज़र इस पैक के साथ 1 जीबी 3जी/4जी डेटा का लाभ 28 दिन तक उठा पाएंगे। बता दें कि असीमित कॉल की सीमा प्रतिदिन 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट रहेगी। कॉलिंग सीमा खत्म होने के बाद यूज़र से 10 पैसे प्रति कॉल के हिसाब से चार्ज लगेगा।
Advertisement

इसके अतिरिक्त Airtel ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड पैक को और फायदेमंद बना दिया है। अब ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस के साथ 1 जीबी 4जी मिलता है। इस तरह से कुल डेटा 28 जीबी उपलब्ध होता है। इस पैक की वैधता 28 दिन की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.