Airtel के 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में अब मिलेगा 80 फीसदी ज़्यादा डेटा

Airtel ने नए 649 रुपये वाले प्लान में कंपनी प्रति महीने 90 जीबी डेटा के अलावा 100 मुफ्त एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल देती है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 29 जून 2018 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड कर दिया है
  • पहले इस प्लान में Airtel अपने ग्राहकों को 50 जीबी 3जी/ 4जी डेटा देती थी
  • अब कंपनी 90 जीबी डेटा देती है जो रोलओवर फेसलिटी के साथ आता है
खबर है कि Airtel ने अपने 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड कर दिया है। अब इस पोस्टपेड प्लान में 80 प्रतिशत ज़्यादा डेटा दिया जा रहा है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने इस प्लान को अप्रैल महीने में ही फिर से सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध कराया था। 649 रुपये वाला प्लान Airtel MyPlan Infinity के 'बेस्ट सेलिंग पोस्टपेड प्लान' के तौर पर आता है। इसके अलावा यूज़र के पास 399 रुपये, 499 रुपये, 799 रुपये 1,199 रुपये के पोस्टपेड प्लान के विकल्प हैं। बाकी एयरटेल प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि 649 रुपये वाले प्लान में अब Airtel पोस्टपेड सब्सक्राइबर को 90 जीबी डेटा मिलेगा। पहले इस प्लान में Airtel अपने ग्राहकों को 50 जीबी 3जी/ 4जी डेटा देती थी। अब कंपनी 90 जीबी डेटा देती है जो रोलओवर फेसलिटी के साथ आता है। तुलना में Jio के पास सिर्फ एक पोस्टपेड प्लान है जो 199 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को 25 जीबी डेटा मिलता है। पहले Jio 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में यूज़र को प्रति दिन 3 जीबी डेटा के हिसाब से 90 जीबी डेटा देती थी। लेकिन अब इस प्लान को बंद कर दिया गया है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel ने नए 649 रुपये वाले प्लान में कंपनी प्रति महीने 90 जीबी डेटा के अलावा 100 मुफ्त एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल देती है। इस पोस्टपेड प्लान में 3जी/ 4जी डेटा रोलओवर की सुविधा है। इसका मतलब है कि महीने में नहीं इस्तेमाल किया गया डेटा अगले महीने ट्रांसफर हो जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा 649 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। यह मुफ्त में एड-ऑन कनेक्शन की सुविधा देता है। इसकी मदद से यूज़र एक चाइल्ड एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन को प्राइमरी अकाउंट से जोड़ सकते हैं और इसी प्लान के फायदा पा सकते हैं। पहले इस प्लान में एडऑन कनेक्शन जोड़ने के लिए 99 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन अब यह प्लान मुफ्त एड-ऑन कनेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा यूज़र को अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इन फायदों के अलावा Airtel के 649 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान में विंक टीवी का भी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

गौर करने वाली बात है कि 649 रुपये वाला प्लान चुनिंदा क्षेत्रों में चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इसे और क्षेत्रों में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel 649, Airtel Postpaid, Best Postpaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.