Airtel ने उतारे दो नए प्रीपेड प्लान, 90 दिनों तक रोज मिलेगा 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को Airtel की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Airtel के 519 रुपये वाले प्लान की वैधता 60 दिन और 779 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता 90 दिन है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने 519 रुपये और 779 रुपये में दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं।
  • नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को Airtel की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
  • नए प्रीपेड प्लान्स के साथ अपोलो 24/7 सर्किल की 3 माह की मेंबरिशिप मिलेगी।
Airtel ने 519 रुपये और 779 रुपये में दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं जो कि यूजर्स को काफी फायदे प्रदान करते हैं। एयरटेल के 779 प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैधता 90 दिनों की है, जबकि 519 रुपये वाले प्लान की वैधता 60 दिनों की है। दोनों प्लान्स में सब्सक्राइबर्स को भारत में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स के साथ रोजाना 1.5GB 4G डाटा दिया जाएगा। 519 रुपये और 779 रुपये के रिचार्ज के साथ टेलीकॉम कंपनी 3 माह के लिए अपोलो 24/7 सर्कल सब्सक्रिप्शन भी बिना अतिरिक्त लागत के प्रदान कर रही है।

नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को Airtel की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Airtel के 519 रुपये वाले प्लान की वैधता 60 दिन और 779 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता 90 दिन है। दोनों रिचार्ज प्लान समान लाभ प्रदान करते हैं। नए रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को रोजाना 1.5GB 4G डाटा और डेली 100 SMS मिलते हैं। इनमें भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल भी मिलती है।

एयरटेल के 519 और 779 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपोलो 24/7 सर्किल की 3 माह की मेंबरिशिप का लाभ ले पाएंगे। नया प्लान FASTag रिचार्ज पर 100 कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून्स और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है। डेली कोटा खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64KBps तक कम हो जाएगी।

एयरटेल ने हाल ही में ऐलान किया था कि उसकी दूसरी तिमाही में प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू बीते एक साल से 146 रुपये से बढ़कर 183 रुपये हो गया था। इसी तिमाही में Reliance Jio के लिए समान मीट्रिक 175.7 रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि मोबाइल डाटा की खपत में भी 16.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि प्रति ग्राहक खपत 19.5 जीबी प्रति माह थी।
Advertisement

एयरटेल को टक्कर देने वाली टेलीकॉम कंपनी Jio ने एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 2,999 रुपये के रिचार्ज के साथ 2,999 रुपये के लाभ की पेशकश की गई। रिचार्ज प्लान का नाम '2999 इंडिपेंडेंस ऑफर 2022' रखा गया था। 2,999 रुपये के रिचार्ज के साथ ग्राहकों को 75GB डाटा, Netmeds, AJIO और Ixigo के लिए कूपन मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Prepaid Recharge Plan

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.