डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Amazon Prime के Free सब्सक्रिप्शन से लैस है ये शानदार प्लान

अब तक एयरटेल कंपनी अपने रीचार्ज पैक में 1 जीबी , 1.5 जीबी या फिर 2 जीबी तक डेली डाटा प्रदान करती थी, लेकिन जून में हुए इस बदलाव के बाद ग्राहकों को प्रतिदिन 500MB एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 अगस्त 2021 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 349 रुपये की वैधता 28 दिन तक की है
  • एयरटेल के इस पैक में पहले केवल डेली 2GB डाटा मिलता था
  • जून महीने में कंपनी ने एक्स्ट्रा 500MB डाटा प्रदान करने का किया था ऐलान
Airtel कंपनी पिछले कुछ समय से अपने रीचार्ज प्लान में फेरबदल कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने सस्ते 49 रुपये के रीचार्ज प्लान को बंद करने की घोषणा की थी, जिसकी जगह अब कंपनी का 79 रुपये वाला लेगा। लेकिन केवल यह ही नहीं कंपनी ने हाल ही में अपने मौजूदा कुछ प्लान में एक्सट्रा डाटा और वैलिडिटी बेनेफिट्स भी प्रदान किए थे। इन्हीं में से एक सस्ते प्लान को आज हम आपके लिए ढूंढकर लेकर आए हैं, जिसमें आपको पहले के मुकाबले ज्यादा डाटा सुविधा प्राप्त होगी।

Airtel के इस प्लान की कीमत 349 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 28 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। हालांकि, बात बेनेफिट्स की करें तो हाल ही में हुए बदलाव के बाद ग्राहकों को इस प्लान में डेली 2.5GB डाटा मुहैया कराया जाता है। जी हां, अब तक एयरटेल कंपनी अपने रीचार्ज पैक में 1 जीबी , 1.5 जीबी या फिर 2 जीबी तक डेली डाटा प्रदान करती थी, लेकिन जून में हुए इस बदलाव के बाद ग्राहकों को प्रतिदिन 500MB एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है। इस लिहाज़ से ग्राहकों को 28 दिन की वैधता के साथ कुल मिलाकर 70GB डाटा प्राप्त होगा।
Advertisement

डाटा क अलावा, इस प्लान के बेनेफिट पहले जैसे ही हैं जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ाना 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा शामिल है। डाटा, कॉलिंग और एसएमएक के अलावा, एयरटेल के 349 रुपये के प्लान में ग्राहकों के इंटरटेनमेंट का भी इंतज़ाम किया गया है। इस प्लान में Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। हालांकि, यह मेंबरशिप केवल 28 दिन तक के लिए ही मान्य रहती है। इसके अलावा, इसमें Airtel Xstream Premium, Free Hellotunes, Wynk Music Free, Free online courses, ₹100 cashback on FASTag जैसे बेनेफिट भी शामिल हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel rs 349 recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.