Airtel का नया प्लान 181 रुपये का, मिलेगा हर दिन 3 जीबी डेटा

अब Airtel ने एक और नया प्रीपेड पैक मार्केट में उतारा है, लेकिन सिर्फ चुनिंदा टेलीकॉम सर्कल में। एयरटेल का नया रीचार्ज पैक 181 रुपये का है। इसमें यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा मिलता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2018 13:41 IST
ख़ास बातें
  • यूज़र को इस्तेमाल के लिए कुल 42 जीबी डेटा
  • देखा जाए तो इस पैक में 1 जीबी डेटा की प्रभावी कीमत 4.3 रुपये है
  • ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी
टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा का अंत होता नहीं दिख रहा। अब Airtel ने एक और नया प्रीपेड पैक मार्केट में उतारा है, लेकिन सिर्फ चुनिंदा टेलीकॉम सर्कल में। एयरटेल का नया रीचार्ज पैक 181 रुपये का है। इसमें यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा मिलता है। इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस फ्री में भेजे जा सकेंगे। बता दें कि इस पैक की वैधता 14 दिनों की है। इस तरह से एयरटेल सब्सक्राइबर को इस्तेमाल करने के लिए कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। देखा जाए तो इस पैक में 1 जीबी डेटा की प्रभावी कीमत 4.3 रुपये है। इस तरह से यह हर दिन 3 जीबी डेटा के साथ आने वाला मार्केट के सबसे प्रीपेड प्लान में से एक है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा के अलावा इस रीचार्ज पैक को चुनने वाले ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। वॉयस कॉल की कोई सीमा नहीं है। यह पैक चुनिंदा सर्कल के लिए ही उपलब्ध है। हम इस पैक की पुष्टि दिल्ली सर्कल में करने में सफल रहे।

देखा जाए तो इस कीमत में भारतीय मार्केट में कोई और रीचार्ज पैक नहीं है जिसमें इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। दूसरी तरफ, यह रीचार्ज पैक 198 रुपये वाले Jio रीचार्ज प्लान के बेहद करीब है जिसमें इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है। इसके साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इस तरह से इस्तेमाल के लिए कुल 56 जीबी डेटा मिलता है जो 181 रुपये वाले एयरटेल पैक से ज़्यादा है। वोडाफोन के पास भी 199 रुपये का रीचार्ज पैक है जिसमें यूज़र को 28 दिनों की अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। लेकिन इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता है।

बीते महीने एयरटेल ने 195 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा था। इसमें इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.25 जीबी डेटा मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा है। Airtel के इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। लेकिन यह चुनिंदा टेलीकॉम सर्कल में ही उपलब्ध है जिसमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Prepaid, Airtel Recharge

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  2. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
  2. Citizen ने 'स्पाइडर मैन' वॉच की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  3. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  4. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  5. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  6. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  7. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  9. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.