Airtel के इस प्लान से 5 लोगों के रिचार्ज की छुट्टी, 200GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ धांसू OTT बेनिफिट्स

टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने पोस्टपेड ग्राहकों को ऐसे ही प्लान प्रदान करती है। आज हम आपको एयरटेल के 1499 रुपये में आने वाले ऐसे पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 1499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 200GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 1499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel के 1499 रुपये वाले प्लान में 200GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Airtel

अगर आप पोस्टपेड यूजर्स हैं और कोई ऐसा प्लान तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपके सभी फैमिली मेंबर्स को लाभ मिल जाए तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने पोस्टपेड ग्राहकों को ऐसे ही प्लान प्रदान करती है। आज हम आपको एयरटेल के 1499 रुपये में आने वाले ऐसे पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि आपके लिए सबसे सस्ता साबित होने वाला है। Airtel का यह प्लान​​ कंपनी के पोस्टपेड पोर्टफोलियो में सबसे बेहतर प्लान है, जिसमें 5 यूजर्स एक साथ लाभ ले सकते हैं। आइए एयरटेल 1499 रुपये में आने वाले पोस्टपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Airtel का 1499 रुपये वाला प्लेटिनम पोस्टपेड प्लान 


Airtel के 1499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में प्रति माह 200GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। यह प्लान एक महीने तक चलता है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Netflix Standard मासिक सब्सक्रिप्शन, 6 महीने के लिए Amazon Prime मेंबरशिप, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल और Wynk Premium का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान में 4 कनेक्शन को फ्री में ऐड किया जा सकता है, जिनके लिए फ्री कॉलिंग और 30GB तक डाटा दिया जाता है। वहीं अधिकतम 9 ऐड-ऑन कनेक्शन मिलते हैं। फ्री लिमिट के बाद प्रति कनेक्शन 299 रुपये चार्ज देना होता है। डाटा लिमिट पूरी हो जाने के बाद इंटरनेट के लिए 2 पैसे प्रति MB चार्ज देना होता है। वहीं एसएमएस लिमिट पूरी होने पर 10 पैसे प्रति SMS चार्ज लगता है। रोमिंग में लोकल के लिए 25 पैसे और एसटीडी के लिए 38 पैसे चार्ज देना होता है।  ग्राहक प्रति माह 150 रुपये चार्ज देकर Netflix प्रीमियम में अपग्रेड कर सकते हैं। Airtel के इस प्लान की कीमत 1499 रुपये है जो कि बिना जीएसटी के साथ है यानी कि जीएसटी के बाद कीमत ज्यादा हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.