Airtel के कुछ सब्सक्राइबर्स को मिल रहा है मुफ्त 1 जीबी डेटा

49 रुपये के स्मार्ट रीचार्ज पैक में भी कथित तौर पर 1 जीबी फ्री डेटा एयरटेल द्वारा ट्रायल बेसिस पर दिया गया है। इस 49 रुपये के रीचार्ज प्लान में 100 एमबी डेटा और 38.52 रुपये का टॉक-टाइम सब्सक्राइबर्स को दिया जाता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जुलाई 2020 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Airtel यूज़र को 3 जीबी डेटा की जगह मिला 4 जीबी डेटा
  • मैसेज के जरिए यूज़र्स को दी जा रही है अतिरिक्त फ्री डेटा की जानकारी
  • केवल तीन दिन की वैधता के साथ दिया गया 1 जीबी फ्री डेटा

केवल चुनिंदा यूज़र्स को मिल रहा है फ्री डेटा

Airtel कथित तौर पर अपने ग्राहकों को 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा दे रही है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। हालांकि, यह लाभ केवल चुनिंदा यूज़र्स को ही दिया जाएगा। यूज़र्स को स्पेशल रीचार्ज के तौर पर यह फ्री डेटा मुहैया कराया जा रहा है, जिसमें मौजूदा डेटा बेनेफिट से अतिरिक्त डेटा आपको दिया जाएगा। जैसा कि हमने बताया एयरटेल के इस ऑफर का लाभ हर यूज़र्स को नहीं मिलेगा, बल्कि रेंडम तौर पर लोगों को चुनकर उन्हें फ्री 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यह जानकारी उन्हें मैसेज के जरिए दी जा रही है। आपको बता दें, फ्री डेटा की वैधता केवल 3 दिनों की है। एयरटेल से पहले Reliance Jio ने भी इस तरह का ऑफर अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया था। पिछले महीने टेलीकॉम कंपनी ने चुनिंदा यूज़र्स के 2 जीबी डेटा मुफ्त प्रदान किया था।

OnlyTech forum के सदस्य DJ Roy ने इस फ्री एयरटेल डेटा की जानकारी सबसे पहले दी। एयरटेल सब्सक्राइबर ने अपने प्रीपेड अकाउंट का 48 रुपये का डेटा पैक रीचार्ज करवाया, जिसमें उन्हें कुल 4 जीबी डेटा प्राप्त हुए। डेटा प्लान के मुताबिक, उन्हें इस रीचार्ज के बाद 3 जीबी डेटा मिलना था, लेकिन उन्हें 1 जीबी डेटा अतिरिक्त प्राप्त हुआ जो बिल्कुल मुफ्त था। टेलीकॉम कंपनी ने रॉय को मैसेज के द्वारा जानकारी दी कि उनके प्रीपेड अकाउंट में 1 जीबी एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, एयरटेल ने यूज़र को यह भी जानकारी दी की यह डेटा बेनेफिट केवल 3 दिन के लिए ही मान्य रहेगा, इस 1 जीबी डेटा को ट्रायल बेसिस पर रोलआउट किया गया है।

इसके अलावा, 49 रुपये के स्मार्ट रीचार्ज पैक में भी कथित तौर पर 1 जीबी फ्री डेटा एयरटेल द्वारा ट्रायल बेसिस पर दिया गया है। इस 49 रुपये के रीचार्ज प्लान में 100 एमबी डेटा और 38.52 रुपये का टॉक-टाइम सब्सक्राइबर्स को दिया जाता है। हालांकि, इस रीचार्ज के साथ सब्सक्राइबर को 1 जीबी फ्री डेटा दिया गया, जिसकी वैधता भी 3 तीन की ही है।

जैसा कि हमने बताया, यह डेटा बेनेफिट रेंडम यूज़र्स को दिया जा रहा है, ऐसे में सभी एयरटेल ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। ऐसा प्रतित हो रहा है कि एयरटेल कम से कम रुपये के रीचार्ज प्लान पर यह फ्री डेटा बेनेफिट प्रदान कर रही है।
Advertisement

गौरतलब है कि एयरटेल का यह मुफ्त डेटा बेनेफिट Jio के फ्री 2 जीबी डेटा बेनेफिट की तरह ही है। जिसमें टेलीकॉम कंपनी ने अपने चुनिंदा सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेटा चार दिन की वैधता के साथ पेश किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Free Data, Airtel 1GB Free DAta
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.