प्लान में यूजर को कुछ समय पहले डेली 1.5GB डेटा मिलता था। लेकिन कंपनी ने चुपके से नए प्लान में डेटा बेनिफिट को कम कर दिया है।
एयरटेल का 299 रुपये का प्लान कंपनी के सस्ते प्रीपेड प्लान्स में शामिल रहा है।
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन बढ़ते यूजर्स के साथ ही कंपनी अपने प्लान भी महंगे करती जा रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले 299 रुपये का प्लान देती थी जिसमें यूजर्स को 1.5GB डेटा मिलता था। अचानक यह प्लान बंद हो गया। इसमें यूजर को 28 दिनों की वैधता मिलती है और अनलिमिटिड कॉलिंग मिलती है। अब प्लान फिर से लौटा है लेकिन बेनिफिट्स बदल गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Airtel ₹299 Plan
₹299 का एयरटेल प्लान फिर से कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल हो गया है। लेकिन इस प्लान के बेनिफिट्स अब बदल गए हैं। प्लान में यूजर को कुछ समय पहले डेली 1.5GB डेटा मिलता था। लेकिन कंपनी ने चुपके से नए प्लान में डेटा बेनिफिट को कम कर दिया है। TT की रिपोर्ट के अनुसार, अब इस प्लान में यूजर को केवल 1GB डेटा रोजाना दिया जा रहा है। अन्य बेनिफिट्स वही रहेंगे।
Airtel ₹299 Plan के बेनिफिट
Photo Credit: Airtel
एयरटेल का 299 रुपये का प्लान कंपनी के सस्ते प्रीपेड प्लान्स में शामिल रहा है। इस प्लान में यूजर को 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके साथ में कंपनी रोजाना इस्तेमाल के लिए 1GB डेटा देती है। यानी 28 दिनों तक यूजर को कुल 28GB डेटा मिलता है। इसी के साथ डेली 100 SMS फ्री मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा भी है।
299 रुपये वाले एयरटेल प्लान में कंपनी ने कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए हैं। यह प्लान Adobe Express Premium Subscription के साथ आता है। 12 महीने का एक्सेस इसके तहत यूजर को दिया जाता है। इसकी कीमत कंपनी ने 4000 रुपये के करीब बताई है। इस प्लान के साथ कंपनी Safe Network सपोर्ट देती है जिससे कि यूजर्स को स्पैम आदि से सुरक्षा मिलती है। वहीं, 30 दिनों के लिए Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। और अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक Airtel Website विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी