Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!

Airtel ने नया Priority Postpaid सर्विस लॉन्च किया है, जिसमें 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी की मदद से भीड़भाड़ में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मई 2026 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने Priority Postpaid नाम से नई 5G सर्विस लॉन्च की
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर स्टेबल कनेक्टिविटी देने का दावा
  • नई सर्विस की शुरुआती कीमत 449 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Airtel

Airtel ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया "Priority Postpaid" सर्विस लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह नई सर्विस भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद नेटवर्क एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार की गई है। Airtel का कहना है कि इसमें 5G network slicing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स को "fastlane" नेटवर्क एक्सेस मिलेगा। कंपनी के मुताबिक भारत में स्लाइसिंग-बेस्ड 5G सर्विस शुरू करने वाली यह पहली टेलिकॉम कंपनी बन गई है।

नई Priority Postpaid सर्विस फिलहाल सभी Airtel पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स को भी ऑटोमैटिक तरीके से इस सर्विस में अपग्रेड किया जाएगा। Airtel का कहना है कि यह फीचर 5G standalone (SA) सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगा।

कंपनी के मुताबिक इस नई सर्विस का सबसे बड़ा फायदा भीड़भाड़ वाली जगहों पर मिलेगा। यानी अगर कोई यूजर भीड़ वाले बाजार, कॉन्सर्ट या ट्रैफिक जैसी जगहों पर मौजूद है, तब भी कॉलिंग, इंटरनेट और SMS सर्विस ज्यादा स्टेबल रहने की कोशिश करेगी। Airtel इसे "fastlane technology" कह रही है।

Priority Postpaid में रेगुलर पोस्टपेड बेनिफिट्स भी मिलते रहेंगे। इनमें इनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा, 3000 SMS, फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि नया फोकस निरंतर कनेक्टिविटी पर रखा गया है।

Airtel ने बताया कि 5G नेटवर्क स्लाइसिंग एक एडवांस नेटवर्क आर्किटेक्चर है, जिसमें एक फिजिकल नेटवर्क को अलग-अलग वर्चुअल नेटवर्क्स में बांटा जा सकता है। इससे अलग-अलग यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से अलग नेटवर्क रिसोर्सेज दिए जा सकते हैं।

Advertisement

जो यूजर्स इस सर्विस में स्विच करना चाहते हैं, वे Airtel Thanks ऐप या कंपनी के रिटेल स्टोर्स के जरिए ऐसा कर सकते हैं। Priority Postpaid की शुरुआती कीमत 449 रुपये रखी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.