Jio, Vi के खिलाफ Airtel का सिक्सर! लाई Rs 489 और Rs 509 के नए प्लान, मिलेगा 60GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ!

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2023 10:15 IST
ख़ास बातें
  • दोनों प्लान में 300 SMS भी दिए जा रहे हैं।
  • ये दोनों प्लान आपको कुछ एडिशनल बेनिफिट भी देकर जाते हैं।
  • दोनों ही प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आते हैं।

एयरटेल ने दो नए धांसू प्लान हाल ही में लॉन्च किए हैं। 

Photo Credit: Facebook/Airtel

भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल (Airtel) यूं तो अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान पेश करती है। आज के समय में जब महंगाई ग्राहकों की जेब पर भारी चोट कर रही है तो ऐसे में मोबाइल सर्विसेज जैसी जरूरतों को पूरा करना भी आम लोगों के लिए सोचने वाली बात हो गई है। इसलिए हम आपके लिए टेलीकॉम कंपनियों के बेस्ट रिचार्ज प्लान लेकर आते हैं। आज हम एयरटेल के दो ऐसे ही धांसू प्लान्स के बारे में आपको बता रहे हैं कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए हैं। 

एयरटेल का 489 रुपये का प्लान (Airtel Rs 489 Plan)
Advertisement
Airtel ने 489 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसके बेनिफिट्स वर्तमान में मौजूद अन्य कंपनियों के प्लान्स पर काफी भारी पड़ने वाले हैं। इस प्लान में आपको पूरे 50GB इंटरनेट डेटा कंपनी दे रही है। यह एयरटेल  प्रीपेड रीचार्ज अनलिमिटिड वॉयस बेनिफिट के साथ आता है। यानि कि वैधता तक आप जितनी चाहें अपने करीबियों से बातें कर सकते हैं। इस एयरटेल प्लान की वैधता 30 दिनों की है। साथ ही प्लान में 300 SMS भी दिए जा रहे हैं। 

एयरटेल का 509 रुपये का प्लान (Airtel Rs 509 Plan)
Advertisement
कंपनी ने एक और प्लान भी पेश किया है जिसकी कीमत 509 रुपये है।  इस प्लान में आपको पूरे 60 GB इंटरनेट डेटा कंपनी दे रही है। यह भी अनलिमिटिड वॉयस बेनिफिट के साथ आता है। इस एयरटेल प्लान की वैधता भी 1 महीने की है। साथ ही प्लान में 300 SMS भी दिए जा रहे हैं। 

हमने अभी इन प्लान्स के बेसिक बेनिफिट्स आपको बताए हैं। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती। ये दोनों प्लान आपको कुछ एडिशनल बेनिफिट भी देकर जाते हैं। प्लान के साथ मिलने वाला एक और बेनिफिट फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) का है जिसमें आप प्लान की वैधता तक अपने फोन पर अलग अलग गानों के रूप में डायलर ट्यून, या हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल है और साथ ही Apollo 24|7 Circle की 3 महीने की मेंबरशिप भी मिलती है। इतने सारे बेनिफिट्स के साथ यह आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी अलग से देता है जिसमें आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। 
Advertisement

इन दोनों ही प्लान्स को कंपनी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। इनके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशिअल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं और इसके अलावा एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाकर भी इनके बारे में और अधिक जान सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.