बंद होगा Airtel का 49 रुपये का रीचार्ज प्लान, अब ये होगा आपके पास सस्ता विकल्प...

नए बदलाव के बाद से Airtel यूज़र्स अब 49 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान प्राप्त नहीं करा पाएंगे, जो कि 28 दिन तक की वैधता के साथ मिलता था। 49 रुपये के प्लान की जगह अब ग्राहकों को सबसे सस्ते विकल्प के तौर पर 79 रुपये वाला प्लान एक्टिवेट कराना होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जुलाई 2021 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Airtel यूज़र्स नहीं करा पाएंगे 49 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान
  • एयरटेल का अब सबसे सस्ता प्लान 79 रुपये का होगा
  • एयरटेल ने हाल ही में पोस्टपेड प्लान में किया था बदलाव
Airtel ने बुधवार को अपने प्रीपेड रीचार्ज पोर्टफॉलियों में बदलाव कर किफायती 49 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है। अब इस प्लान की जगह एयरटेल का 79 रुपये वाला विकल्प लेगा। यह बदलाव कल गुरुवार 29 जुलाई से पैन-इंडिया बेसिस पर लागू होगा। 49 रुपये का एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज प्लान 38.52 रुपये के टॉक-टाइम, 100MB डाटा और 28 दिन तक की वैधता के साथ आता था। पिछले हफ्ते एयरटेल ने रिटेल और कॉरपोरेट दोनों ग्राहकों के लिए अपने पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया था, जिसके तहत 749 रुपये के फैमली पोस्टपेड प्लान को बंद कर दिया गया था।

नए बदलाव के बाद से Airtel यूज़र्स अब 49 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान प्राप्त नहीं करा पाएंगे, जो कि 28 दिन तक की वैधता के साथ मिलता था। 49 रुपये के प्लान की जगह अब ग्राहकों को सबसे सस्ते विकल्प के तौर पर 79 रुपये वाला प्लान एक्टिवेट कराना होगा।

79 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान की बात करें, तो यह 64 रुपये के टॉकटाइम, 1 पैसा प्रति सेकेंड लोकल व एसटीडी, 106 मिनट आउटगोइंग कॉल और 200MB डाटा से लैस है। हालांकि, इस प्लान में भी आपको 28 दिन की ही वैधता प्राप्त होने वाली है।

आपको बता दें, मई महीने पहले ही एयरटेल ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान 55 मिलियन लो-इनकम यूज़र्स के लिए 49 रुपये का प्लान फ्री में उपलब्ध कराया था। हालांकि, अब कुछ महीनों बाद ही कंपनी ने इस प्लान को बंद करने का निर्णय लिया है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया एयरटेल ने पिछले हफ्ते 999 रुपये के एयरटेल पोस्टपेड प्लान में भी बदलाव किया था। इस बदलाव के तहत कंपनी ने 749 रुपये के प्लान को भी बंद करने का ऐलान किया था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.