एयरटेल के नए इंटरनेट प्लान खत्म करेंगे वैलिडिटी की टेंशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2015 16:35 IST
कई बार ऐसा होता है कि आपके नंबर पर इंटरनेट डेटा तो बचा है, लेकिन उसकी वैधता (वैलिडिटी) खत्म हो चुकी है। यानी बचा हुआ इंटरनेट डेटा आपके किसी काम का नहीं होता। ऐसे ही उपभोक्ताओं के लिए एयरटेल ने तीन नए इंटरनेट डेटा प्लान लॉन्च किए हैं जो सीमित वैलिडिटी के साथ नहीं आएंगे। कंपनी ने गुरुवार को दिल्ली और मुंबई के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए तीन नए डेटा प्लान लॉन्च किए।

ये प्लान 2जी, 3जी और 4जी कनेक्शन के लिए हैं। दिल्ली में प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 24 रुपये में 35 एमबी, 51 रुपये में 75 एमबी और 74 रुपये में 110 एमबी इंटरनेट डेटा का प्लान लॉन्च किया गया है। मुंबई के उपभोक्ताओं को 22 रुपये में 30 एमबी, 54 रुपये में 80 एमबी और 73 रुपये में 110 एमबी डेटा मिलेगा। इन डेटा की कोई वैलिडिटी नहीं होगी।
Advertisement

दिल्ली और मुंबई में एयरटेल के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए ये प्लान गुरुवार से ही उपलब्ध होंगे। इसे देशभर के लिए उपभोक्ताओं के लिए सोमवार को लॉन्च किया जाएगा।

नए प्लान की घोषणा करते हुए भारती एयरटेल के डायरेक्टर (मार्केट ऑपरेशन) अजय पुरी ने कहा, “कंपनी के तौर पर हमारे लिए उपभोक्ता सबसे पहले आते हैं। हम लगातार अपने उपभोक्ताओं के लिए नए-नए ऑफर पेश करते रहते हैं। भारत में पहली बार अनरिस्ट्रेक्टेड वैलिडिटी डेटा प्लान को लॉन्च करके हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसकी मदद से यूज़र वैलिडिटी की चिंता किए बिना मोबाइल इंटरनेट का फायदा उठा सकेंगे।"
Advertisement

कंपनी ने एक ईमेल बयान में कहा, ''भारत के प्रीपेड मोबाइल सेगमेंट में यह अपने किस्म की पहली कोशिश है। नए प्लान के तहत आमतौर पर इस्तेमाल किए जा रहे वैलिडिटी मॉडल को हटाने की कोशिश की गई है।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.