Airtel IPTV Service: मात्र Rs 699 में हाई स्पीड Wi-Fi, OTT ऐप, 350+ TV चैनल! 2000 शहरों में Airtel की सर्विस लॉन्च

इसमें ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग का भी विकल्प यूजर के पास होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 16:41 IST
ख़ास बातें
  • टेलीविजन सर्विस इंटरनेट के माध्यम से कंटेंट उपलब्ध करवाती है।
  • यूजर अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टैबलेट आदि पर भी कंटेंट देख सकते हैं।
  • Airtel के IPTV सर्विस प्लान Rs 699 से शुरू हैं।

Bharti Airtel ने भारत के 2000 शहरों में अपनी IPTV सर्विस लॉन्च कर दी है।

Photo Credit: Airtel

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने भारत के 2000 से भी ज्यादा शहरों में अपनी IPTV सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी ने सर्विस लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा कि यूजर्स को अब Airtel होम एंटरटेनमेंट में एक नई सहूलियत देने जा रही है जिसके तहत कस्टमर अब घर पर बड़े स्क्रीन पर कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे वो भी बिना किसी केबल कनेक्शन या सैटेलाइट सर्विस। आइए जानते हैं विस्तार से कंपनी की इस सर्विस के बारे में, कैसे इसको कर सकते हैं इस्तेमाल और कैसे करेगी यह काम। 

Airtel ने भारत के 2 हजार शहरों में अपनी IPTV सर्विस लॉन्च कर दी है। सर्विस के लॉन्च होने के बाद यूजर्स घर बैठे अपने टीवी पर हर तरह के कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। खासतौर पर बड़े स्क्रीन पर भी हर तरह के कंटेंट का अनुभव इस सर्विस के माध्यम से लिया जा सकेगा। इसमें ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग का भी विकल्प यूजर के पास होगा। इसके लिए लोकल केबल कनेक्शन या सैटेलाइट सर्विस की जरूरत नहीं होगी। 

क्या है IPTV सर्विस
IPTV यानी इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह एक ऐसी टेलीविजन सर्विस है जो इंटरनेट के माध्यम से कंटेंट उपलब्ध करवाती है। इसमें यूजर को ऑन-डिमांड, लाइव TV और मल्टीमीडिया स्ट्रीमिंग का एक्सेस सिर्फ एक सिंगल इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन के माध्यम से मिल जाता है। सिर्फ TV पर ही नहीं, यूजर अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टैबलेट आदि पर भी इससे कंटेंट देख सकते हैं। IPTV वीडियो कंटेंट को डेटा पैकेट के रूप में ट्रांसमिट करने के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जिसे बाद में डी-कोड किया जाता है और दर्शक की स्क्रीन पर दिखाया जाता है।
Advertisement

Airtel के IPTV सर्विस प्लान Rs 699 से
Airtel की IPTV सर्विस में यूजर को 29 पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है जिसमें पॉपुलर ऐप्स जैसे Netflix, Apple TV+, Amazon Prime Video, SonyLiv, और Zee5 भी शामिल हैं। यूजर को इसमें 350 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस भी दिया जाता है। ग्राहक को हाई स्पीड Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है। प्लान की कीमत Rs 699 से शुरू है जिसमें यूजर को 40Mbps की स्पीड वाला Wi-Fi मिलता है, 26 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस, और 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.