साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान

28 दिन वाले रिचार्ज पर संसद में सवाल उठे, लेकिन कंपनियां पहले से 30 दिन के प्लान भी दे रही हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 14:56 IST
ख़ास बातें
  • 28 दिन प्लान के कारण यूजर्स करते हैं साल में 13 रिचार्ज
  • Jio, Airtel और Vi पहले से 30 दिन/ 1महीने वाले प्लान ऑफर करते हैं
  • इनमें डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स भी मिलते हैं

हाल ही में Raghav Chadha ने संसद में टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज सिस्टम को लेकर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। उनके मुताबिक, यह एक तरह से यूजर्स पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है, क्योंकि महीने के हिसाब से देखें तो हर साल एक एक्स्ट्रा रिचार्ज करना पड़ता है। उन्होंने कंपनियों से अपील की कि वैलिडिटी को 30 दिन या एक महीने के हिसाब से तय किया जाए, ताकि यूजर्स को सही वैल्यू मिल सके। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि डेली डेटा का कोटा रात को 12 बजे खत्म हो जाता है, जो गलत है और ग्राहकों का बचा हुआ डेली डेटा का कोटा अगले दिन के लिए कैरी-फॉरवर्ड किया जाए।

निश्चित रूप से यदि ये दोनों मांगे पूरी की जाती है, तो यूजर्स को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है, लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है कि अभी कोई भी 30 दिन या 1 महीने का प्लान उपलब्ध नहीं है। टेलीकॉम कंपनियां पूरे महीने वाले कुछ प्लान देती आई है, जिनकी जानकारी आपके रखना जरूरी है। हम आपके लिए सभी प्रमुख कंपनियों के 30 दिन/1 महीने वाले प्लान एक जगह लेकर आए हैं, ताकि आपको सही ऑप्शन चुनने में आसानी हो।

Advertisement

Airtel के 1 महीने वाले प्लान

Airtel 30 दिन वैलिडिटी के साथ कुछ 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान भी देता है। 1 महीने वाली वैलिडिटी वाले कुल चार प्लान हैं, जिनकी शुरुआत 319 रुपये से होती है।

319 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS मिलते हैं। वहीं, 379 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जाता है। एक 429 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाता है। सबसे महंगा 609 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 1 महीने की वैलिडिटी के साथ 60GB डेटा एक साथ दिया जाता है। इन प्लान्स में Apple Music और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। सभी प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जबकि 319 और 379 रुपये के प्लान में Apple Music मेंबरशिप भी है।

Advertisement

Airtel के 30 दिन वाले प्लान

Airtel 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 589 रुपये और 355 रुपये के प्लान देता है। 589 रुपये वाले प्लान में 50GB डेटा एक साथ मिलता है, जबकि 355 रुपये वाले प्लान में 25GB डेटा दिया जाता है। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 SMS के साथ Adobe Express Premium का फायदा मिलता है।

Jio के 30 दिन और 1 महीने वाले प्लान

Jio एक महीने या 30 दिन वाले सीमित प्लान ऑफर करता है। कंपनी के पोर्टल और ऐप पर 319 रुपये और 355 रुपये के प्लान मिलते हैं।

Advertisement

319 रुपये वाले प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ कंपनी के मुताबिक 18 महीने के लिए Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन और 2TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है। इसके अलावा JioTV और JioAI क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस भी दिया जाता है।

355 रुपये वाले प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें 25GB डेटा एक साथ दिया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज के 100 SMS और JioHotstar व 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे भी मिलते हैं।

Vi के 1 महीने वाले प्लान

Vi अपने यूजर्स के लिए 1 महीने की वैलिडिटी वाले तीन प्लान ऑफर करता है, जिनकी शुरुआत 218 रुपये से होती है। 218 रुपये वाले प्लान में कुल 3GB डेटा मिलता है, जबकि 232 रुपये वाले प्लान में 4GB डेटा दिया जाता है। 379 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डेटा और रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल्स और रोज के 100 SMS शामिल हैं।

Advertisement

Vi के 30 दिन वाले प्लान

Vi 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 224 रुपये और 345 रुपये के प्लान ऑफर करता है। 224 रुपये वाले प्लान में 4GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं 345 रुपये वाले प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 SMS मिलते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.