Airtel के इस प्लान में डेली मिलेगा 1.5GB डाटा 56 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ, कीमत Rs 400 से कम

यदि आपकी डेली डेटा जरूरत 1.5GB तक हैं और 599 व 699 रुपये वाला रीचार्ज प्लान आपके बजट में नहीं है, तो आप एयरटेल का ये प्लान आपके लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2021 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Airtel मिलता है डेली 1.5 जीबी डेटा
  • एयरटेल के इस प्लान में मिलती है 56 दिन की वैधता
  • Jio और Vi भी इसकी तरह के 399 रुपये वाले पैक लेकर आते हैं
Airtel यूज़र्स यदि किसी ऐसे रीचार्ज प्लान की तलाश में है, जिसमें रोज़ना हाई-स्पीड डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स शामिल हों और उनकी कीमत आपके बजट में हो... तो ऐसा ही एक प्लान आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यदि आपकी डेली डेटा जरूरत 1.5GB तक हैं और 599 व 699 रुपये वाला रीचार्ज प्लान आपके बजट में नहीं है, तो आप एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में आपको डेली डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स मिलने वाले हैं। किन-किन बेनेफिट्स से लैस है यह प्लान आइए नज़र डालते हैं।

Airtel का 399 रुपये वाला रीचार्ज प्लान उन ग्राहको के लिए काम का साबित होगा, जिसकी डेली डेटा जरूरत 1.5 जीबी तक ही हो। इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा मुहैया कराया जाता है। बता दें, इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है। जिस लिहाज से आपको कुल मिलाकर 84GB डेटा मिलने वाला है। 400 रुपये से कम कीमत के रीचार्ज में एयरटेल आपको 84 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए दे रहा है। डेटा के अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी शामिल है। साथ ही इस प्लान में आप रोज़ाना 100 SMS मुफ्त भी भेज सकते हैं।

डेटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स के अलावा, एयरटेल के इस पैक में और भी काफी कुछ है। इस प्लान में ग्राहकों को Apollo 24|7 Circle के बेनेफिट्स प्राप्त होंगे। Airtel Xstream Premium, Free Hellotunes, Wynk Music आदि का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।

Jio और Vi भी इसकी तरह के 399 रुपये वाले पैक लेकर आते हैं, जिनमें आपको 1.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। खासबात यह है कि यह दोनों कंपनियां भी 399 रुपये वाले पैक पर 56 दिन की ही वैधता प्रदान करती हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel rs 399 pack, airtel prepaid plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.