एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान हुए सस्ते, पुरानी कीमत में मिलेगा लगभग दोगुना डेटा

एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्लान में बदलाव किए हैं। नए प्लान में ग्राहकों को पुरानी मासिक कीमत पर ही लगभग दोगुना डेटा मिलेगा। एयरटेल की भाषा में कहें तो, "100 फीसदी तक ज़्यादा डेटा"।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 मई 2017 17:12 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्लान में बदलाव किए हैं
  • नए प्लान में ग्राहकों को पुरानी मासिक कीमत पर ही लगभग दोगुना डेटा मिलेगा
  • एयरटेल की भाषा में कहें तो, "100 फीसदी तक ज़्यादा डेटा"
एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्लान में बदलाव किए हैं। नए प्लान में ग्राहकों को पुरानी मासिक कीमत पर ही लगभग दोगुना डेटा मिलेगा। एयरटेल की भाषा में कहें तो, "100 फीसदी तक ज़्यादा डेटा"। एयरटेल ने जानकारी दी है कि ऐसा नई वी-फाइबर तकनीक के कारण संभव हो पाया है। इस तकनीक के बारे में दावा किया गया है कि इसकी मदद से नियमित तौर पर घरों तक 100 एमबीपीएस की स्पीड में डेटा पहुंचता है।

कंपनी ने फिलहाल सिर्फ दिल्ली सर्किल के लिए नए प्लान का ऐलान किया है। 899 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अब 30 जीबी की तुलना में 60 जीबी तेज़ स्पीड में इंटरनेट मिलेगा। 1,099 रुपये वाले प्लान में अब 90 जीबी तेज़ स्पीड वाला इंटरनेट मिलेगा, जबकि पहले 50 जीबी दिया जाता था। इसी तरह से 1,299 रुपये वाले प्लान में 75 जीबी की जगह 125 जीबी डेटा मिलेगा। 1,499 रुपये वाले प्लान में 100 जीबी के बजाय 160 जीबी डेटा दिया जाएगा। कंपनी अब 1,799 रुपये वाले प्लान में 220 जीबी डेटा देगी। गौर करने वाली बात है कि 899 और 1,099 रुपये वाले प्लान में क्रमशः 16 एमबीपीएस और 40 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है। बाकी प्लान 100 एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ आते हैं।

एयरटेल ने बताया है कि डेटा प्लान में इसी तरह के बदलाव हर शहर के ग्राहकों के लिए किए गए हैं। इसके अलावा सभी प्लान के साथ देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। नए कनेक्शन लेने पर एयरटेल आपके घर में मुफ्त वाई-फाई राउटर इंस्टॉल करेगी। वहीं, मौज़ूदा ग्राहकों के बिल साइकल में अपने आप ही बदलाव हो जाएंगे।

भारती एयरटेल होम्स के सीईओ हेमंत कुमार गुरुस्वामी ने कहा, “हमारे नए प्लान का मकसद भारत को डिजिटल प्रगति के राह पर तेज़ी से ले जाना है। एयरटेल की कोशिश यही रही है कि ग्राहकों को बेहतरीन डिजिटल अनुभव मिले और उनके लिए फायदे का सौदा भी हो। हमारा मानना है कि नए प्लान आ जाने के बाद तेज स्पीड वाले ब्रॉडबैंड सेवा लेने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी।”
Advertisement

माय एयरटेल ऐप के ज़रिए यूज़र इंटरनेट खपत पर नज़र भी रख पाएंगे। बाकी शहरों के प्लान के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Broadband, Airtel Broadband Plans Delhi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.