365 दिनों तक 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 3600 SMS फ्री देता है Airtel का यह सस्ता प्लान!

Airtel Rs 1799 Plan में 3600 SMS भी फ्री मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2024 11:05 IST
ख़ास बातें
  • इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग एक सबसे बड़ा फायदा है।
  • Airtel Rs 1799 Plan में 3600 SMS भी फ्री मिलते हैं।
  • यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है।

Airtel के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं।

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। कंपनी इस रेंज में कई प्लान पेश करती है। इस रेंज में सबसे बड़ा प्लान 3359 रुपये का है। लेकिन कंपनी इस रेंज में एक प्लान ऐसा भी लेकर आती है जिसमें महंगे प्लान वाले बेनिफिट भी सस्ते में मिल जाते हैं। प्लान काफी पॉपुलर है और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और भरपूर डेटा भी मिलता है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। 

Airtel Truly Unlimited Plans में एक बेहद किफायती प्लान आता है। इसकी कीमत अन्य एनुअल प्लान्स की तुलना में आधी है। इसे Airtel Official Website से रीचार्ज करवाया जा सकता है। इसके अलावा Airtel Thanks App से भी प्लान रीचार्ज करवाया जा सकता है। प्लान की कीमत Rs 1799 है। यह एयरटेल प्लान यूजर को 365 दिन की लम्बी वैलिडिटी देता है। इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग एक सबसे बड़ा फायदा है। डेटा की बात करें तो इस पैक के साथ पूरे 24GB डेटा मिलता है। यह 1 साल तक वैलिड होगा। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। 24GB डेटा का कोटा खत्म होने के बाद प्रति MB यूजर को 50 पैसे के हिसाब से टैरिफ देना होता है। 

Airtel Rs 1799 Plan में 3600 SMS भी फ्री मिलते हैं। यह प्लान कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी लेकर आता है। प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। साथ ही Apollo 24|7 Circle का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 3 महीने के लिए वैध होता है। 

ऐसा ही एक अन्य प्लान 2999 रुपये में आता है जिसमें ग्राहक को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। यह भी अनलिमिटिड कॉलिंग देता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। प्लान्स की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.