365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G, फ्री ऐप्स वाला Airtel का धांसू प्लान!

इस प्लान के साथ आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं जिनमें Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Airtel अपने ट्रूली अनलिमिटिड प्लान्स में तीन एनुअल प्लान पेश करती है।
  • प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है।
  • प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं।

Airtel अपने ट्रूली अनलिमिटिड प्लान्स में तीन प्लान पेश करती है।

Airtel के लॉन्ग टर्म प्लान शॉर्ट टर्म प्लान्स की तुलना में सस्ते साबित होते हैं। इनमें 365 दिनों तक की वैधता मिल जाती है। प्लान की खास बात इनके साथ मिलने वाला डेटा भी है। साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग और कई कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी ये प्लान अपने साथ लेकर आते हैं। आज हम आपको एयरटेल के सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जो लॉन्ग टिर्म वैलिडिटी के साथ आता है। इसके साथ ही Airtel का ये प्लान 365 दिन के प्लान्स में सबसे ज्यादा बेनिफिट देता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Airtel अपने ट्रूली अनलिमिटिड प्लान्स में तीन प्लान पेश करती है, जो 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। पहला प्लान 3599 रुपये से शुरू होता है जों कंपनी के सबसे महंगे प्लान्स में से है। लेकिन एक प्लान 2999 रुपये में भी है जिसे Airtel Thanks App या Airtel Official Website से एक्टिवेट करवा सकते हैं। प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। साथ में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। 2जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके साथ आपको एक साल तक अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलती जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा रोज़ 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। 
Advertisement

इस प्लान के साथ आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं जिनमें Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 3 महीने की है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। 

Unlimited 5G डेटा भी इसमें दिया जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर जगह आपको 5जी डेटा आपको मिल जाएगा। कंपनी का कहना है जिन क्षेत्रों में 5जी सर्विसेज उपलब्ध हो गई हैं, ये प्लान उन क्षेत्रों के लिए ही अनलिमिटिड 5G उपलब्ध करवाता है। इस तरह से लम्बी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहक जो 5जी भी चाहते हैं, एयरटेल के इस प्लान से रीचार्ज करवा सकते हैं। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.