Airtel का 365 दिनों की वैधता वाला सबसे धांसू प्लान! डेली 2.5GB डेटा, Prime Video, Hotstar, FASTag कैशबैक और बहुत कुछ!

एयरटेल के इस ट्रूली अनलिमिटिड प्लान के साथ आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2023 13:24 IST
ख़ास बातें
  • 12 महीने की वैधता, भरपूर डेटा और OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन वाला प्लान
  • 1 साल तक आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति देने वाला प्लान
  • प्लान के तहत आप स्मार्टफोन पर फुल एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा सकते हैं

Airtel अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला जबरदस्त प्लान पेश करती है।

Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स पेश करती है। कंपनी के अनलिमिटिड प्लान 155 रुपये से शुरू हो जाते हैं जिसमें आपको 1GB डेटा और 24 दिनों की वैधता मिलती है। लेकिन अगर आप कोई ऐसा प्लान चाहते हैं जिसके साथ आपको 1 नहीं, बल्कि 12 महीने तक की वैधता, भरपूर डेटा और साथ में OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाए, तो यह खबर आपके लिए ही है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए ऐसा अनलिमिटिड प्लान ऑफर करती है जिससे एक बार रिचार्ज करवाने के बाद लम्बे समय तक रिचार्ज के बारे में सोचना भी न पड़े। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Airtel अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला जबरदस्त प्लान पेश करती है। इस प्लान से रिचार्ज करवाने के बाद आप 12 महीने तक ऐसे लाभ पाते हैं जो बेहद कमाल के हैं। यानि 1 साल तक आपको रिचार्ज की टेंशन से तो मुक्ति मिलेगी ही, साथ ही कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी थोक के भाव मिलेंगे। इस प्लान को आप 3359 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। सुरफास्ट इंटरनेट के साथ यह प्लान आपको डेली 2.5GB डेटा देता है। 2.5 जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इस एक ही प्लान में आपको डेटा, कॉलिंग, एंटरटेनमेंट सब कुछ मिल जाता है। इसमें 100SMS फ्री हैं। यानि रोजाना आप 100 एसएमएस मुफ्त में भेज सकते हैं। 

एयरटेल के इस ट्रूली अनलिमिटिड प्लान के साथ आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्रीपेड पैक प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन (Prime Video Mobile Edition) का एक साल का सब्सक्रिप्शन अपने साथ लेकर आता है। इसके अलावा आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी इसमें मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान के साथ आप स्मार्टफोन पर फुल एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। 

एयरटेल के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान के बेनिफिट यहीं खत्म नहीं होते हैं। इस प्लान में म्यूजिक की मस्ती भी शामिल है। अगर आप म्यूजिक सुनना ज्यादा पसंद करते हैं तो यह प्लान Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड सॉन्ग्स का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता प्लान के साथ ही है। साथ ही FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.