Airtel ग्राहकों के लिए बुरी खबर, खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

एयरटेल के पास 155 रुपये का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है, लेकिन टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के पास अन्य ऑप्शन उपलब्ध हैं जो ज्यादा लाभ और बेहतर वैधता प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 11:24 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने कई क्षेत्रों में अपने एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान को महंगा किया।
  • एयरटेल के पास 155 रुपये का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है।
  • Airtel के 155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा दिया जाता है।

Airtel ग्राहकों को बेस प्रीपेड प्लान के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

Photo Credit: Airtel

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने पहले ही कई क्षेत्रों में अपने एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान को महंगा कर दिया है। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने अब बाकी तीन सर्किलों में एंट्री-लेवल प्लान्स को भी महंगा किया है, जिसमें गुजरात, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। कंपनी ने दो सर्किलों के साथ कीमत बढ़ाना शुरू किया और फिर बीते महीने 15 अन्य क्षेत्रों में इसको लागू किया।

कीमत में बढ़ोतरी के तौर पर Airtel ने अपने सबसे किफायती प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है, जिसकी कीमत 99 रुपये थी। इसके बाद सबसे सस्ता प्लान 155 रुपये वाला है। इसका मतलब है कि Airtel यूजर्स को एंट्री लेवल प्लान के साथ वैधता में बने रहने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा।
Advertisement
 

Airtel का 155 रुपये वाला प्रीपेड प्लान:


Airtel के 155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में 300SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों के तौर पर यह प्लान कॉम्प्लिमेंट्री Wynk सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स और अन्य अतिरिक्त लाभों के साथ आता है। 1GB हाई स्पीड डाटा खपत के बाद यूजर्स को अतिरिक्त डाटा खर्च के लिए 50 पैसे प्रति MB भुगतान करना होगा। वहीं 300 एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद एयरटेल लोकल SMS के लिए 1 रुपये और एसटीडी SMS के लिए 1.50 रुपये चार्ज करेगा।

एयरटेल के पास 155 रुपये का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है, लेकिन टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के पास अन्य ऑप्शन उपलब्ध हैं जो ज्यादा लाभ और बेहतर वैधता प्रदान करते हैं।
Advertisement

अन्य किफायती एयरटेल प्रीपेड प्लान:
Advertisement

Airtel का 179 रुपये का प्रीपेड प्लान: इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 2GB डाटा दिया जाता है। यह 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है।

Airtel का 199 रुपये का प्लान: यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस प्रदान किए जाते हैं।
Advertisement

Airtel का 219 रुपये का प्लान: यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलती है। इस प्लान में डेली 1GB डाटा और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं।
Advertisement

Airtel का 249 रुपये वाला प्लान: यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डाटा और डेली 100 एसएमएस प्रदान किए जाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.