Airtel 4जी वीओएलटीई सेवा लॉन्च, आगाज़ मुंबई से

रिलायंस जियो के आने के बाद से बाकी टेलीकॉम कंपनियों पर 4जी वीओएलटीई तकनीक को जल्द से जल्द लाने का दबाव रहा है। अब एयरटेल ने सही मायने में रिलायंस जियो को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपनी 4जी वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) सेवा आगाज़ कर दिया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 11 सितंबर 2017 16:18 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने सही मायने में रिलायंस जियो को चुनौती देने की तैयारी की
  • कंपनी ने अपनी 4जी वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) सेवा पेश की
  • Reliance Jio की वीओएलटीई सेवा सिर्फ 4जी नेटवर्क पर चलती है
रिलायंस जियो के आने के बाद से बाकी टेलीकॉम कंपनियों पर 4जी वीओएलटीई तकनीक को जल्द से जल्द लाने का दबाव रहा है। अब एयरटेल ने सही मायने में रिलायंस जियो को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपनी 4जी वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) सेवा आगाज़ कर दिया है। सेवा फिलहाल मुंबई में शुरू की गई है और आने वाले महीनों में इसे देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा। Airtel VoLTE सेवा 4जी नेटवर्क पर काम करेगी और अब एयरटेल के ग्राहक एचडी क्वालिटी वाली वॉयस कॉल सेवा का फायदा उठा पाएंगे।

Airtel ने सोमवार को जानकारी दी कि वॉयस ओवर एलटीई के लिए सपोर्ट ज़ारी कर दिया गया है। यह एक 4जी एलटीई तकनीक है जिसमें इंटरनेट डेटा के ज़रिए वॉयस कॉल की क्वालिटी बेहतर हो जाती है। एयरटेल,  Reliance Jio के बाद इस तकनीक को उपलब्ध कराने वाली भारत की दूसरी कंपनी है।

भारत में एयरटेल के 26 करोड़ से ज़्यादा ग्राहक हैं। एयरटेल ने जानकारी दी कि VoLTE फीचर मुंबई के यूज़र के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने साफ किया है कि वह ग्राहकों से वीओएलटीई सेवा के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी।

Reliance Jio की वीओएलटीई सेवा सिर्फ 4जी नेटवर्क पर चलती है। वहीं,  एयरटेल में वीओएलटीई कॉल के बाद नेटवर्क अपने आप 3जी/2जी पर आ जाएंगे। इससे ग्राहकों को कनेक्टिविटी की दिक्कत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि यह तकनीक सिर्फ उसके पास है।
Advertisement

मुंबई में एयरटेल की इस सेवा का लुत्फ उठाने के लिए आपके पास 4जी सिम होना चाहिए और साथ में 4जी एलटीई फोन। इसके बाद आप अपने दोस्तों को वीओएलटीई कॉल कर पाएंगे।
Advertisement

भारती एयरटेल के नेटवर्क डायरेक्टर अभय सवरगावणकर ने कहा, "आने वाले महीनों में हम तेजी से वीओएलटीई सेवा को अन्य सर्किल में भी उपलब्ध कराएंगे, ताकि ग्राहक एचडी क्वालिटी का लुत्फ उठा सकें।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel 4G Volte, Airtel 4G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.