Airtel के डेली 2GB डेटा वाले बेस्ट प्लान, कुछ में मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन Free

Airtel अलग-अलग वैधता के कई प्लान्स लेकर आती है, जिसमें रोज़ाना 2 जीबी डेटा मिलता है। कुछ प्लान्स में OTT प्लान सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है... आइए एक नज़र डालते हैं इन सभी प्लान्स पर।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 31 जनवरी 2021 09:15 IST
ख़ास बातें
  • 349 रुपये के प्लान में मिलता है Amazon prime सब्सक्रिप्शन भी
  • 599 रुपये के पैक में मिलता है 1 साल तक का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्श
  • 2498 वाले पैक में 1 साल तक मिलता है डेली 2 जीबी डेटा
वर्क फ्रॉम होम हो या फिर स्टडी फ्रॉम होम... आज के वक्त में इंटरनेट हर इंसान की जरूरत बन गया है। ऐसे में कम से कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट किस पैक में उपलब्ध होगा, यह सवाल हर किसी के दिमाग में घूमता रहता है। आज हम आपको Airtel के उन बेस्ट पैक्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको रोज़ाना 2 जीबी डेटा उपलब्ध होता है। एयरटेल अलग-अलग वैधता के कई प्लान्स लेकर आती है, जिसमें रोज़ाना 2 जीबी डेटा मिलता है। आइए एक नज़र डालते हैं इन सभी प्लान्स पर।

शुरुआत करते हैं सबसे किफायती प्लान से, जो है 298 रुपये का। इस प्लान में आपको रोज़ाना 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ाना 100 फ्री SMS की सुविधा भी प्राप्त होती है। यह सभी बेनेफिट आपको 28 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होंगे। दूसरा प्लान 349 रुपये का है। इस प्लान में भी डेली 2 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है। लेकिन इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग व रोज़ाना 100 फ्री SMS की सुविधा के साथ-साथ Amazon prime की सदस्यता भी 28 दिन तक के लिए मिलती है।

इस कड़ी में अगला रीचार्ज 449 रुपये का है, जिसमें आपको डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 फ्री SMS की सुविधा 56 दिनों की वैधता के साथ प्राप्त होती है।

599 रुपये के पैक के साथ डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 फ्री SMS बेनेफिट प्राप्त होते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ इस पैक में Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन 1 साल की वैधता के साथ मिलता है। हालांकि, इस प्लान की वैधता 56 दिन की ही है।
Advertisement

698 रुपये के पैक में डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 SMS बेनेफिट मिलते हैं, जिसकी वैधता 84 दिन तक की है।
Advertisement

लॉन्ग टर्म रीचार्ज प्लान की बात करें, तो यह 2498 रुपये वाला पैक है। इस पैक में आपको डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 SMS बेनेफिट मिलते हैं, जिसकी वैधता 365 दिन तक की है। इसके अलावा एक 2698 रुपये का प्लान भी है, जो कि यह सभी बेनेफिट 365 दिन की वैधता के साथ लेकर आता है। लेकिन इस प्लान में आपको 1 साल तक का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel 2GB Data plan, 2Gb daily Data plan Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.