Jio की मांग, 1 जीबी डेटा की कीमत हो 20 रुपये

Reliance Jio ने ट्राई को प्रस्ताव दिया है कि वायरलेस डेटा की कीमत में बढ़ोतरी कर उसे 20 रुपये प्रति जीबी कर दिया जाए।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के मुताबिक फिलहाल प्रति जीबी डेटा की कीमत 15 रुपये है
  • वोडाफोन आइडिया ने भी डेटा दर को 35 रुपये प्रति जीबी करने की मांग की है
  • रिलायंस जियो ने कहा है कि भारतीय जनता कीमत के मामले में काफी संवेदनशील है

Vodafone Idea ने भी डेटा कीमत की दर को 35 रुपये प्रति जीबी करने की मांग की है

Vodafone Idea के बाद अब Reliance Jio भी सस्ते डेटा से हो रहे नुक्सान की भरपाई का रास्ता निकाल रहा है। अभी तक टौफी के दाम में 1 जीबी डेटा देने वाली कंपनी अब यूज़र्स से बर्गर की कीमत वसूलने पर मजबूर होती जा रही है। जियो ने टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथेरिटी ऑफ इंडिया को प्रति जीबी डेटा का दाम 20 रुपये करने की मांग की है। निष्चित तौर पर यह मांग टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही सस्ते डेटा वॉर के चलते हो रहे नुक्सान की भरपाई के लिए की जा रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो ने ट्राई को प्रस्ताव दिया है कि वायरलेस डेटा की कीमत में बढ़ोतरी कर उसे 20 रुपये प्रति जीबी कर दिया जाए। कंपनी का कहना है कि फिलहाल प्रति जीबी डेटा की कीमत 15 रुपये है। जियो का कहना है कि कीमत को छह से नौं महीनों के बाद बढाया जाएगा।

याद दिला दें कि ट्राई ने हाल ही में वायरलेस डेटा सेवा के लिए फ्लोर प्राइस निर्धारित करने का ऑर्डर दिया था। इसकी वकालत करते हुए Jio ने कहा कि वॉयस टैरिफ को पहले जैसा ही रखना चाहिए, क्योंकि इसमें बदलाव किया जाना मुश्किल है और ऐसा होने से जनता प्रभावित भी होगी।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राई के 'टेलीकॉम सर्विसेज में मुद्दों' पर ट्राई के परामर्श पत्र के जवाब में कंपनी ने कहा कि भारतीय उपभोक्ता कीमत के मामले में काफी संवेदनशील है। ऐसे में भारत में टारगेट फ्लोर प्राइस को 2-3 चरणों में लागू करना चाहिए, जिससे कीमत में बढ़ोतरी के प्रभाव को कम किया जा सके।
Advertisement

(पढ़े: Vodafone Idea की मांग, 1 जीबी डेटा की कीमत हो 35 रुपये)
Advertisement

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि जियो ने इस मामले में यह भी कहा कि एक बार डेटा फ्लोर की कीमत लागू हो जाने के बाद, इसे समान रूप से सभी टैरिफों और सभी क्षेत्रों में लागू किया जाना चाहिए।

इसी प्रकार कुछ दिनों पहले Vodafone Idea ने भी मोबाइल डेटा की दर महंगी करने की मांग की है। कंपनी ने प्रस्ताव रखा है कि मोबाइल डेटा की दर को बढ़ा कर 35 रुपये प्रति जीबी कर दिया जाए। बता दें कि यदि ऐसा होता है और आपके पास वोडाफोन या आइडिया का कनेक्शन है, तो आपको जल्द ही डेटा के लिए सात से आठ गुना पैसे चुकाने होंगे।  इतना ही नहीं, कंपनी एक फिक्स मासिक शुल्क के साथ कॉल रेट को भी छह पैसा प्रति मिनट करने की मांग कर रही है। फिलहाल मोबाइल डेटा के लिए यूज़र्स से चार से पांच रुपये प्रति जीबी शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा कॉलिंग भी वोडाफोन से वोडाफोन मुफ्त होती है और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए ग्राहक 1 से 1.5 पैसा प्रति मिनट चार्ज देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio News, Reliance Jio Update
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  6. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  8. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  9. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.