भारत में 5G यूजर्स की संख्या 25 करोड़ के पार! 2 लाख से ज्यादा गांवों में पहुंचा ब्रॉडबैंड

भारत में 5G नेटवर्क पर स्विच करने वाले यूजर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2025 21:08 IST
ख़ास बातें
  • भारत सबसे तेजी से 5G रोल आउट करने वाला देश बना
  • भारत में 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स 5G इस्तेमाल कर रहे हैं
  • 99 प्रतिशत जिलों में 5G सर्विस सिर्फ 2 सालों में पहुंची

भारत के अंदर 5G नेटवर्क का रोलआउट बहुत तेजी से हुआ है।

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या तो लगातार बढ़ ही रही है, लेकिन इसके साथ ही 5G नेटवर्क पर स्विच करने वाले यूजर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) की ओर से जारी किए आंकड़े कहते हैं कि भारत में 5G यूजर्स की संख्या 25 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, गांव में भी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी तेजी से पहुंच रही है। जारी आंकड़े कहते हैं कि भारत की 2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंच चुका है। 

अक्टूबर 2022 में भारत के अंदर 5G नेटवर्क का रोलआउट शुरू हुआ था। उसके बाद से तेजी से 5जी का विस्तार देश के विभिन्न हिस्सों में हुआ। इसी के साथ मार्केट में 5G स्मार्टफोन्स की भी बाढ़ सी आ गई। देखते ही देखते कंपनियां अफॉर्डेबल प्राइस में 5G फोन लॉन्च करने लगीं। इसका परिणाम यह हुआ कि तेजी से 5G नेटवर्क के यूजर्स की संख्या बढ़ने लगी। भारत में 5G स्मार्टफोन की डिमांड पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ी है। देश में लॉन्च होने वाले 80 प्रतिशत मोबाइल फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होकर आ रहे हैं। 

Advertisement
5G नेटवर्क उपलब्ध करवाने वाली टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो भारत में Jio और Airtel दो ऐसी कंपनियां हैं जिनके पास सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। Jio यहां सबसे आगे है और Airtel दूसरे नम्बर पर है। इन दोनों ही कंपनियों के अधिकतर यूजर्स अब 5G सिम का इस्तेमाल करते हैं। 5G के विस्तार की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के 99 प्रतिशत जिलों में 5G सर्विस सिर्फ 2 सालों में पहुंचाई जा चुकी है। 

5G की इसी तेजी के चलते भारत सबसे तेजी से 5G रोल आउट करने वाले देशों में शामिल हो गया है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया कि भारत में 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स 5G इस्तेमाल कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, 5G मोबाइल टावर की संख्या 4.69 लाख के पार पहुंच गई है। Airtel और Reliance Jio के बाद Vodafone Idea (Vi) ने भी मुंबई में 5G सर्विस शुरू कर दी है। संभावना है कि BSNL भी इस साल जून तक 5G सर्विस लॉन्च कर सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.