5G होगा पुराना, 6G आते ही टूट पड़ेगी पब्लिक! 2 साल में 29 करोड़ कनेक्‍शन की उम्‍मीद

6G : 6G के ऑफ‍िशियली 2029 में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है और साल 2030 में दुनियाभर में इसके 29 करोड़ कनेक्‍शन होंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 15:50 IST
ख़ास बातें
  • साल 2029 तक लॉन्‍च हो सकता है दुनिया में 6जी नेटवर्क
  • पहले दो साल में ग्‍लोबली 29 करोड़ कनेक्‍शंस की उम्‍मीद
  • रिसर्च फर्म जुनिपर रिसर्च ने शेयर किए हैं आंकड़े

सबसे बड़ी चुनौती आएगी टेलीकॉम कंपनियों को, क्‍योंकि उन्‍हें नेटवर्क को सॉल्‍व करना होगा।

Photo Credit: Pixabay

भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस समय 5G मोबाइल नेटवर्क का विस्‍तार हो रहा है। लोग तेजी से 5G टेक्‍नॉलजी को एडॉप्‍ट कर रहे हैं, क्‍योंकि यह तेज इंटरनेट स्‍पीड ऑफर करता है। हालांकि 6G के आते ही लोग 5G को भूल जाएंगे! ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्‍योंकि 6G, 5G की तुलना में 1000 गुना तेज डाउनलिंक स्‍पीड दे सकता है। अनुमान है कि 6G के लॉन्‍च होने के शुरुआती 2 साल में लगभग 29 करोड़ कनेक्शन होंगे। टेलीकॉम सेक्‍टर की जानीमानी रिसर्च फर्म जुनिपर रिसर्च ने ये आंकड़े शेयर किए हैं। 

बताया गया है कि 6G के ऑफ‍िशियली 2029 में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है और साल 2030 में दुनियाभर में इसके 29 करोड़ कनेक्‍शन होंगे। हालांकि रिपोर्ट यह भी कहती है कि ऐसा मुमकिन बनाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को तकनीकी समस्‍याओं से निपटना होगा। नेटवर्क को तेजी से अपग्रेड करना होगा। 

रिपोर्ट कहती है कि 6G में मिलने वाला हाई-फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम मौजूदा 5G नेटवर्क के मुकाबले 100 गुना ज्‍यादा थ्रूपुट स्‍पीड देने वाली काबिलियत से लैस होगा। सबसे बड़ी चुनौती आएगी टेलीकॉम कंपनियों को, क्‍योंकि उन्‍हें नेटवर्क को सॉल्‍व करना होगा। रिपोर्ट यह भी कहती है कि 6जी की शुरुआत घनी आबादी वाले इलाकों से होगी, क्‍योंकि कंपनियां ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को जोड़ना चाहेंगी।

भारत में 5जी नेटवर्क के विस्‍तार की बात करें, तो पिछले साल अगस्‍त में केंद्रीय टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्‍णव की ओर से बताया गया था कि 3 लाख से ज्यादा जगहों पर 5जी को पहुंचा दिया गया है। यह काम 10 महीनों में किया गया है। सभी 3 लाख 5जी साइट्स भारत के 714 जिलों में मौजूद हैं यानी 714 जिलों को अब 5G नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है। 
Advertisement

अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट जारी है। भारत के 714 जिलों की 3 लाख से ज्यादा साइट्स पर 5जी पहुंच चुका है। फिलहाल भारत में 5G सर्विसेज उपलब्ध करवाने वाली दो ही टेलीकॉम कंपनियां हैं जिसमें Jio, और Airtel का नाम शामिल है। वोडा-आइडिया की 5जी सर्विसेज भी जल्‍द देश में शुरू हो सकती हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.