Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी 3 नए टैबलेट्स, जानें फीचर्स

Xiaomi की आने वाली Mi Pad 5 रेंज में कई तरह के मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं जैसे- Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Pro, और Mi Pad 5 Plus आदि।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 मई 2021 10:44 IST
ख़ास बातें
  • Mi Pad 5 Lite या 'nabu' में 10.97 इंच की डिस्पले हो सकती है
  • Mi Pad 5 Pro और Pad 5 Plus में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर हो सकता है
  • तीनों ही टेबलेट्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट होने की बात कही जा रही है

Mi Pad 5 Plus को Elish कोड-नाम दिया गया है और यह मॉडल नम्बर K81A के साथ आ सकता है

Xiaomi कथित तौर पर तीन उच्च स्तरीय एंड्रॉयड टेबलेट्स पर काम कर रही है। आने वाले समय में शाओमी इन्हें लॉन्च करेगी। इनके कोड को नाम दिया गया है- ‘nabu', ‘enuma', और ‘elish' का। ये तीनों MIUI 12.5 के सिस्टम कोड में देखे गए हैं। कोड यह बताता है कि enuma का मॉडल नम्बर K81 होगा। वहीं elish का K81A और nabu का K82 मॉडल नम्बर हो सकता है। ये सभी मॉडल नम्बर्स कंपनी की Mi Pad 5 रेंज से संबंधित हैं जिनके बारे में कहा गया है कि कंपनी इन पर काम कर रही है।

XDA Developer के kacskrz ने MIUI 12.5 की कोड सिस्टम ऐप्स में खंगाला और आने वाली टेबलेट्स के बारे में जानकारी जुटाई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘enuma' में वॉइस कॉल का सपोर्ट होगा। इसलिए इसमें मोबाइल (4G LTE/5G) कनेक्टिविटी भी दी जाएगी। जबकि ‘elish' और ‘nabu' में वॉइस कॉल सपोर्ट नहीं होगा। इन तीनों ही डिवाइसेज का एक्सपेक्ट रेश्यो 16:10 हो सकता है और IPS LCD के साथ 2,500x1,600 पिक्सल का डिस्पले रिजोल्यूशन हो सकता है। इनकी डिस्पले में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।  ‘Nabu', जो कि Mi Pad 5 Lite (K82 मॉडल नम्बर) होगी, में 10.97 इंच का डिस्पले होगा और 8,720mAh की बैटरी होगी। इनके कुल आयाम 236x148mm में हो सकते हैं।

Xiaomi की आने वाली Mi Pad 5 रेंज में कई तरह के मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं जैसे- Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Pro, और Mi Pad 5 Plus आदि। Mi Pad 5 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि यह K81 मॉडल नम्बर के साथ होगा। Mi Pad 5 Plus को 'elish' कोड दे दिया गया है और इसका मॉडल नम्बर K81A हो सकता है। पिछले समय में आए लीक्स में दावा किया गया है कि Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 Plus में Qualcomm Snapdragon 870 SoC हो सकता है। Mi Pad 5 Plus में 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी हो सकता है।

Mi Pad 5 Lite यानि कि 'nabu' में Snapdragon 860 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है और इसमें 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। तीनों ही टेबलेट क्वाड रियर कैमरा के साथ आ सकती हैं। साथ ही इनमें NFC और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  5. Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  6. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  8. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  9. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.