Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!

टिप्स्टर के मुताबिक टैबलेट में 12.5 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल होगा। इसमें 3.2K रिजॉल्यूशन बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अगस्त 2026 18:23 IST
ख़ास बातें
  • पर टैबलेट में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।
  • टैबलेट में Adreno 829 GPU भी बताया गया है।
  • अपकमिंग टैबलेट IP रेटिंग से लैस किया जा सकता है।

Pad 8 Pro में कंपनी 11.2 इंच का LCD डिस्प्ले देती है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi का प्रीमियम टैबलेट मार्केट में लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी जल्द ही अपने हाई-एंड टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro को मार्केट में पेश करने वाली है। साल के अंत तक इसके लॉन्च की बातें सामने आ रही हैं। टैबलेट में 12.5 इंच का डिस्प्ले लीक हुआ है। टैब में कंपनी का इन-हाउस Xring O3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। यह टैबलेट हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है जो कि 144Hz का बताया गया है। इसके साथ ही 11000mAh की बड़ी बैटरी इसमें मिलने वाली है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। आइए जानते हैं विस्तार से अपकमिंग Xiaomi Pad 9 Pro के बारे में सभी खास बातें। 

Xiaomi Pad 9 Pro को कंपनी साल के अंत में मार्केट में ला सकती है। टैबलेट के लॉन्च से पहले इसके सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। Xiaomi Tablet (via) के फीचर्स Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने लीक किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक टैबलेट में 12.5 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल होगा। इसमें 3.2K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। प्रोसेसर के तौर पर टैबलेट में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। यह 3nm प्रोसेसिंग पर बना टैबलेट है। टैबलेट में Adreno 829 GPU भी बताया गया है। 

Xiaomi Pad 9 Pro टैबलेट में विशाल बैटरी आने की बात कही गई है। यह टैबलेट 11000mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। साथ में इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। अपकमिंग टैबलेट IP रेटिंग से लैस किया जा सकता है। साथ ही डिस्प्ले में लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिल सकती है। टैबलेट के रियर और फ्रंट में, दोनों तरफ कैमरा मिल सकता है। इसमें 512GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi का लेटेस्ट वर्जन, ब्लूटूथ, और सभी जरूरी पोर्ट्स का सपोर्ट मिल सकता है। 

Xiaomi Pad 8 Pro का यह सक्सेसर हो सकता है। Pad 8 Pro में कंपनी 11.2 इंच का LCD डिस्प्ले देती है। यह पुराना टैबलेट भी 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर आता है। इसमें 9200mAh बैटरी लगी है और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हालांकि अपकमिंग टैबलेट के किसी भी स्पेसिफिकेशन की कंपनी ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।  
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.20 इंच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9200 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.