टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो

Xiaomi ने भारत में नए टैबलेट को टीज किया है, जो कीबोर्ड और स्टायलस के साथ आ सकता है। टिप्स के मुताबिक यह Xiaomi Pad 8 हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने भारत में नया टैबलेट टीज किया
  • कीबोर्ड और स्टायलस सपोर्ट मिलने की उम्मीद
  • Snapdragon 8 Elite के साथ आ सकता है Pad 8

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपनी 2026 QLED X Pro 75 स्मार्ट टीवी लाइनअप लॉन्च की और अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी आने वाले महीनों में एक के बाद एक नए प्रोडक्ट्स पेश करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने भारत के लिए एक नया टैबलेट टीज किया है, जिसके साथ कीबोर्ड और स्टायलस जैसे एसेसरीज भी बेचे जाएंगे। कंपनी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि उसने टैबलेट कैटेगरी को नया रूप दिया है और अब वह आगे बढ़ रही है। हालांकि डिवाइस का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन टीजर इमेज में पतले और फ्लैट फ्रेम वाला डिवाइस दिख रहा है, जो लैपटॉप या कीबोर्ड के साथ आने वाला टैबलेट हो सकता है।

पोस्ट में मौजूद वीडियो में कीबोर्ड में बैकलिट ऑन होती दिखाई देती है। यूं तो डिवाइस लैपटॉप जैसा प्रतीत होता है, लेकिन Xiaomi India के एसोसिएट डायरेक्टर मार्केटिंग और पीआर संदीप शर्मा द्वारा शेयर एक अन्य टीजर पर नजर डाली जाए, तो इसके टैबलेट होने की अधिक संभावना है। संदीप के पोस्ट में उन्होंने छह आइकन शामिल किए हैं, जिसमें एक टीवी, चार फोन और एक टैबलेट शामिल हैं। इससे संकेत मिलता है कि टीवी के बाद अगला लॉन्च टैबलेट या कंप्यूटिंग डिवाइस हो सकता है।

Advertisement

Xiaomi ने गुरुवार को अपनी QLED X Pro 2026 स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 को 28 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में अगला बड़ा अनाउंसमेंट टैबलेट से जुड़ा हो सकता है।

टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi का यह टीजर Xiaomi Pad 8 के लिए हो सकता है। लीकर का दावा है कि Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। वहीं Pad 8 Pro मॉडल के भारत में लॉन्च होने की संभावना कम बताई जा रही है, जिसकी वजह बढ़ती कंपोनेंट लागत बताई गई है। फिलहाल कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 8 Pro है, जिसे सितंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.