Xiaomi Pad 7 में होगा ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर’, सितंबर में लॉन्चिंग!

Xiaomi Pad 7 : कहा जाता है कि शाओमी पैड को 10 हजार एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरा से पैक किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 में होगा क्‍वॉलकॉम का तगड़ा प्रोसेसर
  • सितंबर में लॉन्‍च हो सकते हैं नए टैबलेट
  • 10 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है इसमें

नए शाओमी टैबलेट्स को Xiaomi 15 सीरीज के साथ लाया जा सकता है।

Photo Credit: cnmo

Xiaomi Pad 7 : शाओमी (Xiaomi) का नया टैबलेट जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। कंपनी ने पिछले साल Xiaomi Pad 6 को पेश किया था और अब वह Xiaomi Pad 7 (शाओमी पैड 7) की तैयारी कर रही है। एक लीक में दावा किया गया है कि नया शाओमी पैड परफॉर्मेंस में दमदार होगा, क्‍योंकि उसमें क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर' दिया जाएगा। टैबलेट को सितंबर में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। कहा जाता है कि शाओमी पैड को 10 हजार एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरा से पैक किया जाएगा। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर टिप्‍सटर ‘स्‍मार्ट पिकाचु' ने बताया है कि नए शाओमी टैबलेट्स को Xiaomi 15 सीरीज के साथ लाया जा सकता है। कंपनी Xiaomi Pad 7 सीरीज में दो टैबलेट Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro को उतार सकती है। 

टिप्‍सटर का कहना है कि नए शाओमी पैड में बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इन्‍हें बनाने में मेटल बॉडी इस्‍तेमाल की जा रही है। इससे पहले, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi Pad 7 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया था। उन्‍होंने बताया था कि टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली 12.45 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। 3सी सर्टिफिकेशन से पता चला था कि Pad 7 Pro टैबलेट 120W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करेगा।

यह भी कहा गया था कि टैबलेट के रियर में डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप होगा। ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर सेटअप दिया जाएगा। कंपनी का यह टैबलेट 120W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ संभावित है। ऐसा होता है तो शाओमी का टैबलेट काफी तेजी से चार्ज होने वाली डिवाइस के रूप में भी सामने आएगी। हालांकि कंपनी ने ऑफ‍िशियल रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आने वाले दिनों में इसे स्‍पेक्‍स से पर्दा हट सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.