दुनिया का पहला 20000mAh बड़ी बैटरी वाला सबसे मजबूत टैबलेट Oukitel RT2, पावरबैंक की तरह भी होगा इस्तेमाल

Oukitel RT2 टैबलेट में 20000mAh की बैटरी दी है जो कि एक बार चार्ज होकर 4 से 5 दिनों तक चल सकती है। टैबलेट में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel RT2 में 10.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Oukitel RT2 में 20000mAh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 4-5 दिन चलती है।
  • Oukitel ने कंफर्म किया है कि RT2 टैबलेट सितंबर के बीच में लॉन्च होगा।

Oukitel RT2 में 10.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oukitel

टेक कंपनी Oukitel मार्केट में 20000mAh की बड़ी बैटरी के साथ अपना नया Oukitel RT2 टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च होने पर यह दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी टैबलेट होगा। रफ एंड टफ स्मार्टफोन निर्माता अब रफ एंड अल्ट्रा पावरफुल टैबलेट लाकर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नई चीजें शामिल कर रही है, जिसका इस्तेमाल कठोर और मजबूती से कर सकते हैं।
 

Oukitel RT2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oukitel RT2 में 10.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×1920 पिक्सल है। यह रग्ड टैबलेट अल्ट्रा-ड्यूरेबल ग्लास से तैयार किया गया है। इसकी डिस्प्ले 350 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है जो कि धूप में आसानी से विजिबिलिटी बरकरार रखती है। टैबलेट मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। सेफ्टी के लिए इसमें IP68, IP69K और MIL-STD-810H रेटिंग मिलती है, जिसका मतलब है कि यह वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉकप्रूफ होने के साथ बेहद मजबूती से किसी भी स्थिति में काम कर सकता है।

बैटरी की बात की जाए तो Oukitel RT2 टैबलेट में 20000mAh की बैटरी दी है जो कि एक बार चार्ज होकर 4 से 5 दिनों तक चल सकती है। टैबलेट में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम मिलता है जो कि बड़ी बैटरी को सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकता है और यह रिवर्स चार्जिंग फंक्शन के साथ आता है जो आपके टैबलेट को मिनी पावर बैंक में बदलने में मदद करता है।
Advertisement
 

Oukitel RT2  की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात की जाए तो Oukitel ने कंफर्म किया है कि RT2 टैबलेट को सितंबर के बीच में कहीं लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल लॉन्च अलीएक्सप्रेस पर होगा। अगर आपको इस टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो आपको Oukitel वेबसाइट पर जाना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.