Tecno MegaPad 10 टैबलेट Helio G80, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Tecno ने बाजार में नया बजट फ्रेंडली Tecno MegaPad 10 टैबलेट लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Tecno MegaPad 10 में 10.1 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno MegaPad 10 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno MegaPad 10 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno MegaPad 10 में 10.1 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने बाजार में नया बजट फ्रेंडली Tecno MegaPad 10 टैबलेट लॉन्च कर दिया है। MegaPad 10 में 10.1 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले है। इसमें MediaTek MT8786 (G80) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Tecno MegaPad 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno MegaPad 10 Price


कीमत की बात की जाए तो Tecno MegaPad 10 की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह टैबलेट शैंपेन गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर्स में आता है।


Tecno MegaPad 10 Specifications

 
Tecno MegaPad 10 में 10.1 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 800 पिक्सल और 450 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में MediaTek MT8786 (G80) प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 4GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैबलेट में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, सिम कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ड्यूल स्पीकर्स, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 में उपलब्ध है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 240.7 मिमी, चौड़ाई 159.5 मिमी, मोटाई 7.35 मिमी और 447 ग्राम है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.