Teclast T50 Pro हुआ 11 इंच डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कम दाम में ऐसे हैं फीचर्स

Teclast T50 Pro में 11 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,000 x 1,200 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2023 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Teclast T50 Pro में 11 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Teclast T50 Pro की कीमत $179.99 (लगभग 14,806 रुपये) है।
  • Teclast T50 Pro में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

Teclast T50 Pro में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Aliexpress

Teclast ने हाल ही में चीनी बाजार के लिए T50 2023 एडिशन टेबलेट पेश किया था। इसके अलावा कंपनी ने अब ग्लोबल मार्केट के लिए Teclast T50 Pro टैबलेट पेश लॉन्च किया है। T50 Pro में 11 इंच की डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Teclast T50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Teclast T50 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Teclast T50 Pro की कीमत $179.99 (लगभग 14,806 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह टैबलेट AliExpress स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Teclast T50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Teclast T50 Pro में 11 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,000 x 1,200 पिक्सल है। स्टोरेज की बात करें तो इस टैबलेट में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसेक माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।  T50 Pro में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है।  Helio G99 एक TSMC द्वारा तैयार 6nm-बेस्ड मिड-रेंज 4G SoC है जो बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी प्रदान करता है। आपको बता दें कि इस प्रोसेसर को Realme 10, Moto G72, Poco M5 और Samsung Galaxy A24 4G जैसे स्मार्टफोन्स में किया जाता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो T50 Pro में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में यह टैबलेट 8,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए इस टैबलेट में 4 स्पीकर दिए गए हैं। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमं सिंगल नेनो सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.