Teclast T40S टैबलेट 6000mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Teclast T40S में 10.4 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,000 x 1,200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जून 2023 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Teclast T40S में 10.4 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Teclast T40S की कीमत $129.99 (लगभग 10,713 रुपये) है।
  • Teclast T40S में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है।

Teclast T40S में 10.4 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Teclast

Teclast ने Teclast T40S टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 2K IPS डिस्प्ले के साथ दमदार फीचर्स प्रदान करता है। इससे पहले Teclast अपना बजट-फ्रेंडली 10 इंच का टैबलेट P25T फरवरी में लेकर आया था।  यहां हम आपको Teclast T40S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Teclast T40S की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Teclast T40S की कीमत $129.99 (लगभग 10,713 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए Teclast की ऑफिशियल साइट और AliExpress पर उपलब्ध है। इस कीमत में अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे कि पावर एडेप्टर, यूएसबी केबल और सिम टूल शामिल है।  इसके अलावा, टैबलेट को अमेजन पर जर्मनी और यूके में बेचा जा रहा है। यूके में एंड्राइड 12 टैबलेट की कीमत £129.99 है जिसके साथ £40 का वाउचर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, जर्मनी में यही €149.99 कीमत में उपलब्ध है।


Teclast T40S टैबलेट के फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स


Teclast T40S में 10.4 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,000 x 1,200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। हालांकि, यह बात ध्यान देने वाली है कि टैबलेट में Widevine L1 सर्टिफिकेशन नहीं मिलता। हो सकता है कि यह नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए HD स्ट्रीमिंग सपोर्ट न करें। अन्य Teclast टैबलेट्स की ही तरह T40S में हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले और एंट्री-लेवल चिपसेट दिया गया है। Teclast के इस टैबलेट में मीडियाटेक MT8183, 8-कोर चिपसेट, 12nm प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। टैबलेट का वजन 475 ग्राम है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमर और रियर में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके अन्य कैमरा फीचर्स में फन मोड दिया गया है जो 16 अलग-अलग इनबिल्ट लेंस इफेक्ट्स के साथ आता है। इसमें सिंगल टेक फीचर भी है जो AI इंजन के साथ आता है। इससे यूजर्स एक सिंगल शॉट में 4 वीडियोज और 4 फोटोज तक ले सकते हैं। इसमें ‘नाइटोग्राफी' फीचर ब्राइट और शार्प फोटोज कैप्चर करने में मदद करेगा। इसके अलावा फोन की डिटेल्स अभी आनी बाकि हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.