7000mAh बैटरी, 8GB रैम, 10 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ 10 हजार रुपये से कम में टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस

Teclast M40 Plus : चीन में JD और इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए AliExpress पर इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। भारत में इस डिवाइस के आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 20:40 IST
ख़ास बातें
  • Teclast M40 Plus उनके लिए है, जो हैवी यूजर्स नहीं हैं
  • Teclast M40 Plus एंड्रॉइड 12 पर चलता है
  • इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है

यह टैबलेट मेटल बॉडी डिजाइन के साथ आता है। इसमें 10.1 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

बात गैजेट्स की आती है, तो किसी भी देश के मुकाबले चीनी कंस्‍यूमर्स के सामने ऑप्‍शंस ज्‍यादा होते हैं। वजह, इस क्षेत्र में चीनी कंपनियों का दबदबा और मैन्‍युफैक्‍चरिंग में चीन की बादशाहत है। चीनी ब्रैंड्स की प्राथमिकता भी होती है कि वह प्रोडक्‍ट्स को पहले अपने होम मार्केट में लाएं। इसी कड़ी में Teclast ने एक नया बजट Android टैबलेट लॉन्च किया है। इसका नाम Teclast M40 Plus बताया जाता है। ये ऐसे यूजर्स को टार्गेट करती है, जो हैवी यूजर नहीं हैं। टैबलेट को मीडियाटेक के प्रोसेसर से पैक किया गया है। यह 10 इंच से ऊपर की स्‍क्रीन ऑफर करता है। बैटरी बैकअप भी दमदार होने का दावा किया जाता है। 
 

Teclast M40 Plus के प्राइस 

Teclast M40 Plus की चीन में कीमत 799 युआन (लगभग 8,980 रुपये) है। ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए इसके रिटेल प्राइस करीब 180 डॉलर के आसपास हैं। चीन में JD और इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए AliExpress पर इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। भारत में इस डिवाइस के आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
 

Teclast M40 Plus के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

कंपनी ने टैबलेट को बनाने में जो मेहनत की है, वह इसे देखने से पता चलती है। यह टैबलेट मेटल बॉडी डिजाइन के साथ आता है। इसमें 10.1 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट के लिहाज से यह डिस्‍प्‍ले साइज परफेक्‍ट कहा जा सकता है। डिस्‍प्‍ले पर 1920 x 1200 पिक्सल रेजॉलूशन में चित्र उभरते हैं 16:10 का एस्पेक्ट रेश्यो मिलता है।

Teclast M40 Plus एंड्रॉइड 12 पर चलता है। यूजर्स को प्‍योर एंड्रॉयड एक्‍सपीरियंस देने का दावा कंपनी ने किया है। टैबलेट में एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। 3.5mm का हेडफोन जैक, एक USB टाइप-सी पोर्ट और डुअल स्पीकर जैसी खूबियां भी मिलती हैं। 
Advertisement

कंपनी ने इस टैब को मीडियाटेक MT8183 SoC प्रोसेसर से पैक किया है। इसे सपोर्ट करने के लिए 8GB LPDDR4x रैम टैब में मिलती है, जबकि इंटरनल स्‍टोरेज 128GB तक है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। Teclast M40 Plus में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यूजर्स की उम्‍मीद के मुताबिक यह पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 आदि का सपोर्ट मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.