स्वाइप ऐस टैबलेट लॉन्च, वॉयस कॉलिंग और 3जी से है लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 28 अगस्त 2015 15:27 IST
स्वाइप टेक्नोलॉजीज ने अपना नया 3जी टैबलेट ऐस को 7,299 रुपये में लॉन्च किया है। यह टैबलेट ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर उपलब्ध होगा।  

टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसमें 3जी कनेक्टिविटी का मौजूद होना है। यह एक डुअल-सिम (एक रेगुलर सिम और एक माइक्रो-सिम) टैबलेट है और इसमें वॉयस कॉलिंग फ़ीचर भी दिया गया है।
Advertisement

स्वाइप ऐस टैबलेट में 6.95 इंच (1024x600 पिक्सल) का डिस्प्ले है। यह 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम के साथ आएगा। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। स्वाइप ऐस टैबलेट वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर के साथ आएगा। टैबलेट का ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट मार्केट में मिलेगा। डिवाइस में 2800एमएएच की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह 10 घंटे का टॉक टाइम और 96 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Advertisement

कंपनी ने जोर देकर कहा है कि स्वाइप ऐस टैबलेट को एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए डिवाइस को डिज़ाइन किया गया था।
Advertisement

लॉन्च पर स्वाइप के संस्थापक और सीईओ श्रीपाल गांधी ने कहा, " स्वाइप का लेटेस्ट ऐस टैबलेट हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण है। कंज्यूमर के लिए यह एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल इंटरनेट, डिजिटल इंटरटेनमेंट और सोशल नेटवर्किंग सर्विसेज के लिए किया जा सके।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.