'थ्री-इन-वन' टैबलेट सॉल्ट लॉन्च, लैपटॉप व डेस्कटॉप की तरह कर पाएंगे इस्तेमाल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2015 16:56 IST
भारत की टेक्नोलॉजी कंपनी ग्लोबलस्पेस टेक्नोलॉजीज़ ने बुधवार अपना सॉल्ट थ्री-इन-वन टैबलेट लॉन्च किया। इस डिवाइस की कीमत 19,450 रुपये है और यह ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।

कंपनी का कहना है कि इस टैबलेट को तीन तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। टैबलेट के अलावा यूज़र डिवाइस के साथ आने वाले कीबोर्ड की मदद से इसे 'लैपटॉप' की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे। और ज्यादा बड़े डॉक की मदद से 'डेस्कटॉप' की तरह। वैसे हमें डेस्कटॉप मोड दिखने में बड़े लैपटॉप जैसा ही लगा।

ग्लोबलस्पेस टेक्नोलॉजीज़ सॉल्ट विंडोज 8.1 (बिंग वर्ज़न) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जो विंडोज 10 ओएस में अपग्रेड हो सकता है। इसमें 10.1 इंच का एचडी (1280x800 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। सॉल्ट टैबलेट में 64-बिट इंटेल 'बे ट्रेल' एटम ज़ेड3735जी प्रोसेसर और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इंटेल एचडी ग्राफिक्स भी मौजूद है।

इस थ्री-इन-वन टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) से एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। डिवाइस को पावर देगी  7900 एमएएच की बैटरी। कंपनी का कहना है कि आम इस्तेमाल में यह 8-10 घंटे तक चलेगी और 60-72 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। टैबलेट में 3जी कनेक्टिविटी मौजूद है और इसका वज़न 615 ग्राम है। यह एक साल के फ्री डिवाइस इंश्योरेंस के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 258x172.6x9.8 मिलीमीटर है और कार्बन ब्लैक वेरिएंट में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.