Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) का प्राइस लीक, 10.4 इंच डिस्प्ले, 6840mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड वन यूआई 4 पर चलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 10:35 IST
ख़ास बातें
  • प्रोसेसिंग के लिए कंपनी इसमें Exynos 1280 चिपसेट देने वाली है।
  • टैबलेट की बैटरी कैपिसिटी 6840mAh की बताई गई है।
  • Android 14 के साथ यह One UI 6 ओएस पर रन करेगा।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड वन यूआई 4 पर चलता है।

Photo Credit: X/@TheGalox_

Samsung Galaxy A35 और Galaxy A55 स्मार्टफोन के साथ कंपनी अपना नया टैबलेट Galaxy Tab S6 Lite (2024) भी पेश कर सकती है। यह टैबलेट इससे पहले आए मॉडल के लॉन्च के 2 साल बाद आने वाला है। इससे पहले कंपनी ने Galaxy Tab S6 Lite (2022) को लॉन्च किया था। अपकमिंग टैबलेट इसी का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिसे लेकर एक लीक सामने आया है। इसमें टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी मिलती है। 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) को लेकर अपडेट सामने आ रहा है। टैबलेट इससे पहले कई सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। अब इसके प्राइस को लेकर जानकारी लीक हुई है। Appuals की रिपोर्ट के अनुसार, यह टैबलेट Chiffon Pink और Oxford Gray कलर में आएगा। यह Wi-Fi only और LTE नेटवर्क कंफिग्रेशन में लॉन्च होगा। इसके अलावा, इसमें 10.4 इंच डिस्प्ले देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए कंपनी इसमें Exynos 1280 चिपसेट देने वाली है। 

टैबलेट की बैटरी कैपिसिटी 6840mAh की बताई गई है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जर भी दिया जाएगा। Android 14 के साथ यह One UI 6 ओएस पर रन करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Bluetooth 5.3, डुअल बैंड Wi-Fi, 2G GSM, 3G UMTS, और 4G LTE का सपोर्ट होगा। कीमत की बात करें तो Wi-Fi Only मॉडल का 4/64GB वेरिएंट EUR 429 (लगभग 38,500 रुपये) में आएगा जबकि 4/128GB वेरिएंट EUR 489 (लगभग 43,900 रुपये) होगी। LTE मॉडल का 4/64GB वेरिएंट EUR 459 (लगभग 41,000 रुपये) जबकि 4/128GB वेरिएंट EUR 519 (46,500 रुपये) होगी।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड वन यूआई 4 पर चलता है। इसमें 10.4 इंच का WUXGA (1,200x2,000 पिक्सल) TFT डिस्प्ले है। टैबलेट में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB रैम है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy Tab S6 Lite में 7,040 एमएएच की बैटरी है, जिसे टाइप-सी पोर्ट पर चार्ज किया जाता है। यह टैबलेट S पेन सपोर्ट के साथ आता है। इसका वजन 465 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 720G

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7040 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  2. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  3. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  6. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  7. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  9. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.