Samsung Galaxy Tab S10 FE, S10 FE+ हुए लॉन्च, 12GB रैम, 90Hz डिस्प्ले के साथ यह है कीमत

Samsung Galaxy Tab S10 FE+ में कंपनी ने 13.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 10:01 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही टैबलेट्स में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है
  • ये 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं
  • टैबलेट्स में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट मिलता है

Samsung Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने बहुप्रतीक्षित टैबलेट Samsung Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें प्रीमियम टैबलेट डिजाइन के साथ आने वाले डिवाइसेज बताया है। Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जबकि Galaxy Tab S10 FE+ में 13.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इनमें 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टैबलेट्स में Exynos 1580 चिपसेट दिया गया है। इनके रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इन टैबलेट्स की कीमत क्या है, और कौन से अन्य खास फीचर्स इनमें मिलते हैं। 
 

Samsung Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+ Price

Galaxy Tab S10 FE की कीमत USD 499.99 (लगभग 42,700 रुपये) से शुरू होती है। इसका 5G वर्जन USD 599.99 (लगभग 51,240 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

Galaxy Tab S10 FE+ की कीमत USD 649.99 (लगभग 55,510 रुपये) से शुरू होती है। टैबलेट्स को Samsung.com से खरीदा जा सकता है। सेल 10 अप्रैल से शुरू होगी। ये खरीद के लिए अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के साथ ही ऑनलाइन रिटेलर्स के पास भी उपलब्ध होंगे। 
 

Samsung Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+ Specifications

Samsung Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, प्लस मॉडल बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। Samsung Galaxy Tab S10 FE+ में कंपनी ने 13.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है। यह बेस मॉडल से 12 प्रतिशत बड़ा है। दोनों ही टैबलेट्स में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और ये 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले के अन्य फीचर्स में Vision Booster भी है जो कि आउटडोर में ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करता रहता है। साथ ही ब्लू लाइट को भी यह कंट्रोल करता है ताकि आंखों पर बुरा प्रभाव न पड़े। 
Advertisement

टैबलेट्स में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट मिलता है। साथ में 12 जीबी तक रैम है और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए MicroSD कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे यह 2TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। दोनों ही मॉडल्स में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। 

कैमरा की बात करें तो इनके रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। Galaxy Tab S10 FE में 8000mAh की बैटरी दी गई है जबकि Plus मॉडल में 10,090mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही में 45W चार्जिंग का सपोर्ट है। 
Advertisement

AI सपोर्ट समेत कई और फीचर्स भी कंपनी ने इनमें दिए हैं जिसमें Circle to Search, Samsung Notes, AI Hot Key, Object Eraser आदि शामिल हैं। इसके अलावा Best Face, Auto Trim जैसे AI फीचर भी हैं। ये टैबलेट अन्य सैमसंग डिवाइसेज के साथ जुड़कर भी काम कर सकते हैं। जिसकी मदद से Home Insight विजेट और 3D Map View जैसे फीचर्स भी इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। डिवाइसेज में Samsung Knox की सिक्योरिटी भी दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.