7,040mAh बैटरी और 10.5 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy Tab A8 लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन्स

Samsung ने फिलहाल Samsung Galaxy Tab A8 की कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन दक्षिण कोरियाई कंपनी ने यह खुलासा जरूर कर दिया है कि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 खरीद के लिए अमेरिका में जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 10:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A8 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में मिलेगा Samsung TV Plus का एक्सेस
  • टैब की रैम 4 जीबी है

ग्रे, पिंक और सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा टैब

Samsung Galaxy Tab A8 को कंपनी की Galaxy A सीरीज़ टैबलेट लाइनअप के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में पतले बेजल्स दिए गए हैं। टैब में 10.5 इंच का TFT डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इस टैब में क्वाड-स्पीकर सेटअप डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट के साथ दिया गया है। टैबलेट में तीन स्टोरेज विकल्प मिलते है, जिसमें 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी शामिल है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 7,040 एमएएच की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Samsung Galaxy Tab A8 price, availability

Samsung ने फिलहाल Samsung Galaxy Tab A8 की कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन दक्षिण कोरियाई कंपनी ने यह खुलासा जरूर कर दिया है कि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 खरीद के लिए अमेरिका में जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 को तीन कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा, वो हैं ग्रे, पिंक और सिल्वर।
 

Samsung Galaxy Tab A8 specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 10.5 इंच (1,920x1,200 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद है। टैबलेट के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मौजूद है, जिसके यूज़र्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

टैब अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। यह प्रोसेसर 4 जीबी रैम के साथ पेयर किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 टैबलेट में 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसमें एलटीई कनेक्टिविटी के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक Samsung Galaxy Tab A8 में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
Advertisement

टैब का डायमेंशन 246.8mm x 161.9mm x 6.9mm और भार 508 ग्राम है। यह एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3 पर काम करता है। सैमसंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 खरीदने वाले ग्राहक टैबलेट में Samsung TV Plus का एक्सेस करने योग्य होंगे, जिसमें 200 से अधिक फ्री चैनल्स मिलते हैं, इनमें लाइव और ऑन-डिमांड कॉन्टेंट शामिल है। साथ ही नए ऑनर्स को दो महीने का YouTube प्रीमियम भी मुफ्त मिलेगा।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Tab A8, Galaxy Tab A8, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.