Samsung Galaxy Tab A11 भारत में 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Samsung Galaxy Tab A11 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2025 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A11 के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Tab A11 में 5,100mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Tab A11 में 8.7 इंच की HD+ TFT डिस्प्ले दी गई है।

Samsung Galaxy Tab A11 में 8.7 इंच की HD+ TFT डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Samsung Galaxy Tab A11 लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी A सीरीज यह टैबलेट 5,100mAh की बैटरी से लैस है। इस टैबलेट में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Galaxy Tab A11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Tab A11 Price

Samsung Galaxy Tab A11 के वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं Galaxy Tab A11 के सेल्युलर वेरिएंट (4GB+64GB) की कीमत 15,999 रुपये और (8GB+128GB) की कीमत 20,999 रुपये है। ये टैबलेट ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement


Samsung Galaxy Tab A11 Specifications

Samsung Galaxy Tab A11 में 8.7 इंच की HD+ TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 800x1340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस टैबलेट में 2.2GHz CPU स्पीड वाला ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नए टैबलेट के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है। इस टैबलेट में 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस टैबलेट में 5,100mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Tab A11 के रियर में ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, GLONASS, BeiDou, Galileo, QZSS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं। साउंड सेटअप के लिए टैबलेट डॉल्बी सपोर्ट ड्यूल स्पीकर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 211.0 मिमी, चौड़ाई 124.7 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 337 ग्राम है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1340 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.