Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) हुआ भारत में लॉन्च, 5,100 एमएएच बैटरी से है लैस

Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019): सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2019) टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें टैबलेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये
  • सैमसंग टैबलेट के दो कलर वेरिएंट हैं- ब्लैक और ग्रे
  • वाई-फाई वेरिएंट हुआ प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट

Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) हुआ भारत में लॉन्च, 5,100 एमएएच बैटरी से है लैस

Samsung ने भारत में नए Galaxy Tab A 8.0 (2019) टैबलेट को लॉन्च कर दिया है। टैबलेट में डुअल स्पीकर, बड़ी बैटरी और मेटल बॉडी है। इसके दो वेरिएंट हैं- एलटीई और वाई-फाई +एलटीई। वाई-फाई वेरिएंट अब Flipkart और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2019) की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर, फोन में जान फूंकने के लिए 5,100 एमएएच की बैटरी और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल है। टैबलेट की घोषणा पिछले महीने की गई थी और अब अंतत: इसे भारतीय बाजार में उतार दिया गया है।
 

Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) LTE, Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) Wi-Fi की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2019) के वाई-फाई वेरिएंट की भारत में कीमत 9,999 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2019) के एलटीई वेरिएंट की भारत में कीमत 11,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट के ब्लैक और ग्रे कलर वेरिएंट को उतारा गया है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको बताया कि वाई-फाई वेरिएंट Flipkart और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। वहीं, एलटीई वेरिएंट चुनिंदा ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल पर अगस्त के अंत तक उपलब्ध होगा। टैबलेट के साथ YouTube Premium के दो महीने का ट्रायल फ्री मिल रहा है।
 

Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

सैमसंग ब्रांड का यह टैबलेट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है और इसमें 8 इंच का WXGA (1280x800 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2019) के पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/ बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और यूएसबी 2.0 शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2019) की लंबाई-चौड़ाई 210x124.4x8 मिलीमीटर है।

इसके अलावा, वाई-फाई मॉडल का वजन 345 ग्राम जबकि इसके एलटीई वेरिएंट का वज़न 347 ग्राम है। टैबलेट में जान फूंकने के लिए 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्टीरियोफोनिक ऑडियो अनुभव के लिए डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1280 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1280 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.