Samsung Galaxy Tab A 10.5 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5 यूजर को बेहतर एंटरटेमेंट अनुभव देगा। 13 अगस्त से Galaxy Tab A 10.5 सैमसंग ऑनलाइन शॉप और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2018 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A 10.5 प्री-बुकिंग 9 अगस्त से
  • दो कलर वेरिएंट में मिलेगा Samsung Galaxy Tab A 10.5
  • 7300 एमएएच की बैटरी दी गई है सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5 में
इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए जाने के बाद Samsung Galaxy Tab A 10.5 टैबलैट को अब भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5 यूजर को बेहतर इंटरटेनमेंट अनुभव देगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए में 10.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। टैबलेट में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस वाले क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए 7300 एमएएच की बैटरी है। एलटीई सपोर्ट वाले Samsung Galaxy Tab A 10.5 वीडियो देखने पर 14.5 घंटे का बैकअप देगा। भारत में टैबलेट के सिर्फ 4जी वेरिएंट को ही लॉन्च किया गया है। टैबलेट में पहले से ही सैमसंग स्मार्टथिंक ऐप इंस्टॉल होगा। इस ऐप की मदद से यूजर कनेक्ट डिवाइस को कंट्रोल और स्मार्ट होम पर नजर रख सकेंगे।
 

Samsung Galaxy Tab A 10.5 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5  की कीमत 29,990 रुपये है। 13 अगस्त से सैमसंग का यह टैबलेट ब्लैक और अर्बन ब्लू कलर में सैमसंग ऑनलाइन शॉप और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह टैबलेट ऑफलाइन भी खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

जानकारी दी गई है कि ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 9 अगस्त से सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5 की प्री-बुकिंग शुरू होगी। Samsung Galaxy Tab A 10.5 के साथ अगर जियो का 198 या 299 रुपये का प्लान लेते हैं तो 2,750 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। अगले चार रिचार्ज तक यूजर को डबल डेटा का फायदा भी दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy Tab A 10.5 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है। इसके ऊपर सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स दिया गया है। इसमें 10.5 इंच का 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। इसमें टीएफटी एलसीडी पैनल है जो डब्ल्यूयूएक्सजीए (1920x1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला है। टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है और फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Galaxy Tab A 10.5 में सैमसंग डैक्स का सपोर्ट नहीं है और ना ही इसके साथ एक पेन काम करेगा। टैबलेट में पहले से बच्चों के लिए कई कंटेंट इंस्टॉल होंगे। किड्स मोड, किड्स ब्राउज़र, बच्चों के लिए गैलेक्सी ऐप और आठ चाइल्ड-फ्रेंडली ऐप डिवाइस में पहले से मौज़ूद रहेंगे। इसमें मल्टी-यूज़र मोड भी है जिसकी मदद से यूज़र बच्चों के लिए अलग अकाउंट बना सकते हैं।

Galaxy Tab A 10.5 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। टैबलेट में 4जी एलटीई (वैकल्पिक), वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस+ग्लोनास और यूएसबी-टाइप सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमटीर, कंपास, जायरोस्कोप, आरजीबी और हॉल सेंसर इस डिवाइस का हिस्सा हैं। टैबलेट की बैटरी 7300 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 260x161.1x8 मिलीमीटर है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • LTE with calling supported
  • Large and vivid display
  • Very good speakers
  • Bad
  • Weak processor limits usability
  • Limited accessories
  • Mediocre cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7300 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.