Redmi Pad SE टैबलेट होगा 11 इंच डिस्प्ले, 8MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Redmi Pad SE में 11 इंच की LCD डिस्पले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad SE में 11 इंच की LCD डिस्पले दी गई है।
  • Redmi Pad SE में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • Redmi Pad SE की कीमत 190 euros (लगभग 17,289 रुपये) होगी।

Redmi Pad में 10.61 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi कथित तौर पर Redmi Pad SE टैबलेट पर काम कर रहा है। किमोविल पर टैबलेट की लिस्टिंग से डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन और रेंडर सामने आए थे। अब एक नई रिपोर्ट में टैबलेट के फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यहां हम आपको Redmi Pad SE के बारे में सब कुछ बता रहे हैं।


Redmi Pad SE की कीमत


Redmi Pad SE की कीमत 190 euros (लगभग 17,289 रुपये) होगी। कलर ऑप्शन के लिए यह ग्रे, ग्रीन और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा।


Redmi Pad SE के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Appuals की नई रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Pad SE में 11 इंच की LCD डिस्पले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz,  207ppi पिक्सल डेंसिटी और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स, कंट्रास्ट रेशियो 1500:1 और 70 प्रतिशत NTSC कलर गेमुट है। इसका 84 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। रिपोर्ट के अनुसार, यह टैबलेट 21 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 12 घंटे तक गेमिंग प्रदान करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Pad SE में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट डॉल्बी एटम्स ट्यून्ड क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है। Redmi Pad SE में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें वर्चुअल एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, हाल सेंसर और Redmi Stylus का सपोर्ट मिलता है।  डाइमेंशन की बात करें तो Redmi Pad SE  की लंबाई 255.53mm, चौड़ाई 167.08mm, मोटाई 7.36mm और वजन 478 ग्राम है। Redmi Pad SE में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Pad SE में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। 

   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  3. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  4. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹5000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17, देखें डील
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.