Redmi Pad की कीमत का खुलासा, दिवाली में हो सकता है लॉन्‍च, मिलेंगे ये खास फीचर्स

कथित तौर पर Xiaomi कुवैत के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा डिलीट किए जा चुके पोस्ट के जरिए नए टैबलेट की कीमत और डिजाइन का खुलासा भी किया गया है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 12:41 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत कथित तौर पर KWD 71.9 (लगभग 18,500 रुपये) होगी
  • टैबलेट मिंट ग्रीन कलर में आएगा
  • Pad में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है

कहा गया है कि Redmi Pad टैब, मिंट ग्रीन कलर में फ्लैट एज डिजाइन के साथ आएगा

चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) का सब ब्रैंड रेडमी उसके Redmi Pad को अगले महीने यानी अक्टूबर में Xiaomi 12T सीरीज के साथ पेश कर सकता है। एक नई रिपोर्ट ने अक्टूबर में Redmi Pad के आने का संकेत दिया है। रिपोर्ट में इस अपकमिंग टैबलेट के संभावित कलर और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में भी बताया गया है। इसके अलावा, कथित तौर पर Xiaomi कुवैत के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा डिलीट किए जा चुके पोस्ट के जरिए नए टैबलेट की कीमत और डिजाइन का खुलासा भी किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Redmi Pad टैब, मिंट ग्रीन कलर में फ्लैट एज डिजाइन के साथ आएगा।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi कुवैत के इंस्टाग्राम अकाउंट ने कुछ समय के लिए Redmi Pad के लॉन्च को टीज करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, हालांकि इस पोस्ट को हटा दिया गया है। Xiaomi के सब-ब्रैंड के इस टैबलेट की कीमत कथित तौर पर KWD 71.9 (लगभग 18,500 रुपये) होगी।

कथित पोस्ट से यह भी पता चला है कि टैबलेट मिंट ग्रीन कलर में आएगा। Redmi Pad में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है साथ ही यह फ्लैट एज डिजाइन के साथ आ सकता है।

इसी से जुड़ी एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi Pad भारत में अक्टूबर में दिवाली से ठीक पहले लॉन्च किया जाएगा। बताया गया है कि टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने इस टैबलेट को ग्रेफाइट ग्रे, मिंट ग्रीन और मूनलाइट सिल्वर कलर्स में लॉन्च किए जाने की उम्‍मीद जताई है। 
Advertisement

Redmi Pad को दो कॉन्फि‍गरेशन ऑप्‍शंस, 3GB RAM + 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और 4GB RAM + 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज में लाया जा सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में अक्टूबर में Xiaomi 12GT सीरीज के साथ Redmi Pad के आने की बात कही गई थी। इसमें बताया गया था कि टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। रिपोर्ट में डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में Redmi Pad की कथित इमेज भी शामिल है।
Advertisement

इससे पहले Redmi Pad को चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। यह 22.5W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 7,800mAh की बैटरी पैक कर सकता है। कहा जाता है कि यह टैबलेट मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से पावर्ड हो सकता है और इसमें 11.2 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.