Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले

Redmi Pad 2 SE 4G चीन में लॉन्च हुआ है, जिसमें 2K डिस्प्ले और 7600mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 SE 4G में 9.7 इंच 2K डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है
  • Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर और 6GB RAM शामिल
  • 7,600mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग से है लैस

Photo Credit: Redmi

Redmi ने अपनी घरेलू मार्केट में नया टैबलेट Redmi Pad 2 SE 4G लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट कंपनी के मुताबिक एंटरटेनमेंट और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9.7 इंच का 2K डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट से इसे पावर मिलती है। साथ ही इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप और बड़ी बैटरी भी मौजूद है, जिससे यूजर्स को बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस देने का दावा किया गया है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Redmi Pad 2 SE 4G की कीमत चीन में 1,099 युआन (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट फिलहाल सिंगल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसे Dark Gray और Silver कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Redmi Pad 2 SE 4G में 9.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2K रिजॉल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पैनल की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक जाती है। इसमें 7,600mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बॉक्स में 15W का चार्जर मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसके साथ Adreno 610 GPU मिलता है। टैबलेट में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं, जो Hi-Res Audio और Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें एक्सेलेरोमीटर और हॉल सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.